छिंदवाड़ा लेटेस्ट : द्वारका से काशी तक—आस्था की दो भव्य यात्राओं के लिए आवेदन शुरू।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठजन वर्ष 2026 में दो प्रमुख धार्मिक यात्राओं का लाभ उठा सकेंगे। पहली यात्रा द्वारका–सोमनाथ के लिए 9 से 15 फरवरी, जबकि दूसरी यात्रा काशी–अयोध्या के लिए 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित होगी।
दोनों यात्राओं के लिए क्रमशः 24 जनवरी (द्वारका–सोमनाथ) और 14 मार्च (काशी–अयोध्या) तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हर यात्रा में 250-250 यात्रियों को भेजा जाएगा। ज़्यादा आवेदन आने पर चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी से होगा।
👥 कौन कर सकता है आवेदन?
कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने बताया—
पुरुष 60 वर्ष और महिलाएँ 58 वर्ष से अधिक आयु आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए पति-पत्नी में से कोई एक पात्र हो तो दूसरा भी यात्रा कर सकता हैपहले यात्रा कर चुके वरिष्ठजन 5 वर्ष बाद फिर पात्र माने जाएंगे60% से अधिक दिव्यांग, 65+ अकेले यात्री, और वृद्धजन एक सहायक साथ ले सकेंगे
सहायक की आयु 18 से 50 वर्ष अनिवार्य —
📝 आवेदन कैसे करें?
आवेदन पत्र के साथ—
समग्र ID
आधार कार्ड
डॉक्टर का फिटनेस प्रमाणपत्र
इन दस्तावेजों को नगर निगम/नगर पालिका/जनपद पंचायत में जमा करना होगा। एक समूह में अधिकतम 25 लोग आवेदन कर सकते हैं।

















