Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ताज़ा मामला : कलेक्ट्रेट में हुआ जम के हंगामा , सहायक BLO ने सीनियर BLO पर अभद्रता के आरोप जड़े ।

Metro City Media

जिला छिंदवाड़ा के मल्हनवाडा क्षेत्र के सहायक BLO का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीएलओ शराब के नशे में कलेक्टर से मिलने पहुंचा वह अपने साथ गणना पत्र भी लाया था, कथित तौर पर कलेक्टर को लौटने की बात कर रहा था । यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है ।

सहायक बीएलओ का कहना पड़ा कि उस पर कम का बहुत दवाब है और सीनियर BLO उसपर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है , इसलिए वो यह काम नहीं करना चाहता , वह जब कलेक्ट्रेट पहुंचा तब वह मौजूद पुलिस कर्मियों उसकी हरकत देख कर उससे परिसर से बाहर कर दिया , वह नशे की हालत में बहुत देर तक ग्राउंड में पड़ा पड़ा बड़बड़ाता रहा ।

बीएलओ ने मल्हानवाड़ा की एक महिला BLO पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि महिला BLO उसपर अभद्र भाषा का उपयोग कर उसके साथ सही व्यवहार नहीं करती , इसीलिए वह सीधे कलेक्टर को गणना पत्र लौटने आया था , लोगों की माने तो वह पहले एसडीएम कार्यालय भी गया था ।

अब तक 91 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस तरह का कोई भी वीडियो उनके पास नहीं आया । जिले में 100 परसेंट गणना पत्रिका का कम पूर्ण हो चुका है , 12 लाख 26 हजार से ज्यादा गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके है ।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker