छिन्दवाड़ा लोकसभा : शेषराव यादव ने बनाई पार्टी के पैनल में जगह, छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के है संयोजक
लंबे समय से कर रहे हैं संगठन में कार्य , कृषि उपज मंडी के रह चुके हैं अध्यक्ष


♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश
छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारी के पैनल में भाजपा नेता शेषराव यादव का भी नाम है। वे चयन के करीब है। छिन्दवाड़ा ही नही प्रदेश में वे ओ बी सी का बड़ा चेहरा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी शेषराव यादव को बड़ा दावेदार माना गया था किंतु पार्टी ने जुन्नारदेव के पूर्व विधायक नत्थन शाह को टिकट दिया था। नत्थन शाह के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने वाले नेताओं में भी शेषराव यादव सबसे आगे थे। उन्होंने इस बात से गुरेज नही की कि पार्टी ने उन्हें टिकट नही दिया बल्कि अपनी पूरी क्षमता उन्होंने चुनाव में लगाई लोकसभा क्षेत्र में गांवो से लेकर शहरों तक का दौरा किया और बूथ प्रबन्धन में अहम भूमिका निभाई थी।
पार्टी संगठन के लिए शेषराव यादव एक समर्पित नेता हैं। पार्टी फैसले पर भरोसा रखते हैं। यही कारण है छिन्दवाड़ा में पार्टी ने उन्हें बड़ी जवाबदारियां दे रखी हैं। शेषराव यादव वर्तमान में छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के संयोजक है। नगरीय निकाय चुनाव में भी वे पार्टी की बनाई गई प्रदेश चयन समिति में थे।छिन्दवाड़ा को कृषि उपज मंडी के निवाचित अध्यक्ष रहे है। पार्टी के जिला संगठन में नगर मण्डल के अध्यक्ष और जिला महामंत्री का भी दायित्व उन्होंने सम्भाला है। विधानसभा के चुनाव में भी उन्होंने जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रो का दौरा किया था। शेषराव यादव पार्टी के समयदानी कार्यकर्ता भी है।
शेषराव यादव का व्यक्तित्व आकर्षक है। व्यवहार कुशल है। स्वास्थ्य प्रेमी है। जिम लवर है। पारिवारिक और सामाजिक स्थिति हाई प्रोफाइल है। समाज के हर वर्ग से गहरा मेल – जोल है। पीड़ितों की मदद में भी वे आगे रहते हैं। नगर के नामी विद्या भूमि स्कूल के ऑनर भी है। यह स्कूल उनकी मेहनत का परिणाम बताता है। इसमे उनकी धर्मपत्नी विजया यादव का बड़ा योगदान है। शेषराव यादव पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती करीबी रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उमा भारती जब छिन्दवाड़ा आई थी तब सर्किट हाउस छोड़कर उनके घर रुकना पसंद किया था। उमा जी से नजदीकी के चलते शेषराव यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भी करीबी है। पार्टी कार्यक्रमो के आयोजन का उन्हें अब मास्टर माना जाता है। छिन्दवाड़ा में किसी बड़े नेता का आगमन हो या फिर बड़ी आम सभा शेषराव यादव व्यवस्था संभालते नजर आते हैं। आज की राजनीति का दौर ही नेता कम व्यवस्थापक का ज्यादा है। जो जितना बड़ा व्यवस्थापक उतना सफल माना जाता है। इस मायने में शेषराव यादव पार्टी में ज्यादा सफल माने जाते हैं। दूसरी बड़ी बात है कि वे भाजपा की राजनीति में ओ बी सी का बड़ा चेहरा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनके निवास पर सौजन्य भेंट करने पहुंचे हैं।
शेषराव यादव पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के साथ ही नेताओ के बीच समन्वय की वे जवाबदारी उठाते हैं।जबसे छिन्दवाड़ा को प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने अपने कमांड में लिया है इस नेता की जवाबदारियां काफी बढ़ गई है। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बना रखा है।पार्टी के वरिष्ठ नेता उनसे रायशुमारी भी करते हैं और फीड बैक भी लेते हैं मगर यह नेता खुद अपनी पैरवी करते नही दिखता है। उनका कहना है कि पहले की भाजपा और आज की भाजपा में जमीन – आसमान का अंतर है। अब पार्टी स्वयं कार्यकर्ता भी तैयार करती हैं और जवाबदारी भी देती है। पार्टी जवाबदारी देगी आदेश करेगी तो वे छिन्दवाड़ा के मैदान में उतरने तैयार है। छिन्दवाड़ा को लेकर पार्टी की अपनी रणनीति है। प्रत्याशी का मामला पहले प्रदेश और फिर केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।जिसमे शेषराव यादव का नाम चयन समिति ने पैनल में शामिल किया है।