Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा लेटेस्ट: नववर्ष पर छिंदवाड़ा पुलिस हाई अलर्ट, हुड़दंगियों पर होगी सीधी कार्रवाई।

Metro City Media

नववर्ष पर छिंदवाड़ा पुलिस अलर्ट, शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर रहेगी सख्त नजर

छिंदवाड़ा । METRO CITY MEDIA 

नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर छिंदवाड़ा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि नववर्ष का जश्न शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सके।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नए साल के जश्न के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ और गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

  • ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ध्वनि प्रदूषण और आतिशबाजी पर नियंत्रण

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का सीमित उपयोग करें। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रॉकेट, लड़ी एवं अनियंत्रित आतिशबाजी से परहेज करने की सलाह दी गई है।

  • होटल, ढाबे और मनोरंजन स्थलों पर नजर

31 दिसंबर की रात शहर के होटल, ढाबों, क्लब, मॉल और अन्य मनोरंजन स्थलों पर विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। मोबाइल पेट्रोलिंग टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी।

  • सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी

सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से पूरे जिले पर नजर रखी जाएगी। किसी भी आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या शिकायत की सूचना तुरंत डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम 7049129885 या संबंधित थाने में दें।

 पुलिस का संदेश साफ है—नववर्ष मनाएं, लेकिन नियमों के दायरे में रहकर।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker