ChindwaraMetro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

Chhindwara Politics : पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना समर्थकों सहित भाजपा में शामिल, सी एम डॉ मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता

कमलनाथ को बड़ा झटका, अब भाजपा के लिए लगेगा रोहना दरबार

Metro City Media

भगवामय हुए पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

भाजपा ने   छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह के बाद दूसरा बड़ा  मास्टर स्ट्रोक हासिल किया है। अब पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना अपने समर्थकों सहित भाजपा के हो गए हैं। शुक्रवार को अपने लाव – लश्कर के साथ भोपाल पहुंचकर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका  केसरिया दुपट्टा  से स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई है। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना और उनके समर्थकों का मध्यप्रदेश के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने स्वागत किया।

दीपक सक्सेना छिन्दवाड़ा में कमलनाथ के बाद दूसरे बड़े क़दद्दावर नेता हैं। विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं।प्रदेश में दिग्विजय सिंह सरकार में लगातार दो बार केबिनेट मिनिस्टर भी थे। पिछले विधानसभा चुनाव में वे चौथी बार विधायक बने थे ।  6 माह बाद ही उन्होंने तत्कालीन   मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए विधायक पद से इस्तीफा देकर सीट खाली कर दी थी। कांग्रेस की राजनीति में वे ना केवल छिन्दवाड़ा के विधायक बल्कि कमलनाथ के बाद दूसरा सबसे बड़ा चेहरा थे। उनका भाजपा में जाना कमलनाथ के लिए बड़ा झटका है

कहा जा सकता है कि सही मायने में कमलनाथ अब कमजोर हुए हैं। कमलनाथ से उनकी नजदीकी 45 साल की है। वे कमलनाथ की राजनीति के राजदार भी  है।  उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद भी कमलनाथ के बारे में कुछ नही कहा है। अलबत्ता छिन्दवाड़ा में  कांग्रेस की राजनीति को लेकर कहा है कि एक टी वी और दस रिमोट हो गए हैं। यह समझदार के लिए इशारा ही काफी है वाली  बात है। उनके पुत्र अजय सक्सेना सांसद नकुलनाथ को लेकर मुखर है कि उनके आने के बाद से सब गड़बड़ है। मतलब कुछ न कुछ बात जरूर है जिसे सीधे ना कहकर छिपाया जा रहा है और दीपक सक्सेना इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।

खास बात यह है कि यह बात तो कमलनाथ भी जानते थे कि दीपक सक्सेना पुत्र अजय के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस में नही रुकेंगे क्योकि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी डी शर्मा , नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने स्वयं रोहना पहुंचकर उन्हें भाजपा में आने का न्यौता दिया था। इसके बाद कमलनाथ भी उन्हें मनाने रोहना पहुंचे थे।लेकिन शुक्रवार की रात छिन्दवाड़ा की सियासत का नक्शा ही बदल गया है अब छिन्दवाड़ा का रोहना दरबार भाजपा का हो चुका है।

भोपाल में भाजपा ज्वाइन करने के बाद दीपक सक्सेना ने कहा है कि छिन्दवाड़ा जिले का विकास अधूरा पड़ा है। उसे पूरा कराना है। मोदी जी और डॉ मोहन यादव की सरकार से उन्हें उम्मीद है ।इसके पूर्व मीडिया से उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा में आना लोकल मुद्दा है। कांग्रेस और कमलकुंज की कार्यप्रणाली से वे खुश नही बल्कि अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे थे।

उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पूर्व मंन्त्री दीपक सक्सेना का भाजपा में आना हमारे लिए छिन्दवाड़ा में होली दीवाली शिवरात्रि है। दीपक जहाँ जलता है वहा का अंधेरा दूर होता है।अब छिन्दवाड़ा का भी अंधेरा दूर होगा। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा में कमलनाथ को अपने परिवार के अलावा कुुुछ दिखता ही नही है। जो नेेेता 45 – 45 साल से साथ है उन्हें ही मौका नही मिल रहा है। यह उनकी नीयत बताता है। विविध पदों पर रहकर ही कार्यकर्ता राजनीति में रहकर अपनी हैसियत बनाता है। कार्यकर्ताओ को मौके ही नही मिले तो अब कांग्रेस पर  भरोसा ही नही है। दीपक सक्सेना ने 45 साल अपना गौरव लुटाया है वफादारी से काम किया है।लेकिन एक जादूगर यहां अपना जादू दिखा रहा था लेकिन जनता अब जादूगर का सच जान चुकी है। अब पर्दा हट चुका है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker