छिंदवाड़ा सनसनी खेज खबर : छिंदवाड़ा में ड्रग बेचने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा , मेन सप्लायर हुआ फरार ।
छिंदवाड़ा जिला में सूखे नशे के बढ़ते अवैध कारोबार को लेकर छिंदवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की , एमडी ड्रग्स बेचने वाले गिरोह को धर दबोचा । पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और आशीष खरे के निर्देश पर देहात थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर दो आरोपियों को पकड़ा , जिसमें मुख्य सप्लायर नौशाद शेख और उसका साथ फरार है ।
एएसपी आशीष खरे प्रेसवार्ता में बताया कि गंगीवाड़ा रिंग रोड स्थित रोहाना बायपास के पास दो युवक की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली , दोनों युवक ग्रे कलर की एक्टिवा स्कूटी का इस्तेमाल कर एमडी ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे ।
पूछताछ में आरोपियों ने काबुल किया की वे नागपुर से एमडी ड्रग्स लाकर सिंगोड़ी के नौशाद शेख के साथ मिलकर छिंदवाड़ा शहर के बहुत से क्षेत्रों में सप्लाई करते थे , थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत की टीम ने मौके पर आरोपियों के रंगे हाथ पकड़ा , जिसमें अतीक अहमद से 6 ग्राम 57 मिलीग्राम और उसके साथी आदिल शेख से 7 ग्राम 05 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स, तीन मोबाइल बरामद हुए ।
इस ऑपरेशन में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक सौरभ बघेल , बृजेश पल , साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन , आरक्षक आदित्य , अंकित शर्मा की विशेष भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।देहात थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर NDPS एक्ट की धारा 8/22 व 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।
INSTAGRAM – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==
सोर्स – दैनिक भास्कर ऑनलाइन

















