Chhindwara Triable – निरीक्षण पर पहुंचे सहायक आयुक्त, कन्या परिसर में नदारद मिले 31 व्याख्याता, थमाए कारण बताओ नोटिस
तामिया ब्लाक में भी कार्रवाई, विभाग के समस्त अटैचमेंट समाप्त

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –
छिन्दवाड़ा ट्राइबल स्कूल के व्याख्याता भी कम लापरवाह नही है। शासन इनको काफी मोटी तनख्वाह भी दे रहा है। स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर उनका भविष्य बनाना तो दूर ये व्याख्याता स्वयं स्कूल से ही नदारद रहते हैं। विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम जब स्कूलो के निरीक्षण पर पहुंचे तो ये व्याख्याता स्कूल में भी नही मिले। ऐसे 31 व्याख्याताओ को अब कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इनमे कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाडा के प्राचार्य सहित 31 व्याख्याता और शिक्षक शामिल हैं।
सहायक आयुक्त सतेन्द्र सिंह मरकाम ने गत दिवस प्रात: 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे तो पाया कि संस्था में प्राचार्य सहित 31 व्याख्याता, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। सभी को विलंब से उपस्थित होने पर कारण कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
सहायक आयुक्त ने अन्य संस्थाओं का भी आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें संस्था में अनुपस्थित पाए जाने पर घटलिंगा आश्रम के भृत्य अनवर शाह भारती, शनिलाल भारती को नोटिस फ़िया गया साथ ही दिनेश भारती के अधीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करने और अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस जारी किया गया है।
इसी प्रकार विकासखंड तामिया की शासकीय प्राथमिक शाला छिंदी के प्राथमिक शिक्षक कंचन शाह पचरिया को कार्य के प्रति लापरवाही के कारण, शासकीय प्राथमिक शाला आंजनगांव की प्राथमिक शिक्षिका सुरभि मिश्रा को 24 जून 2024 को बिना सूचना के अनुपस्थित रहने, शासकीय प्राथमिक शाला हर्राकछार के सहायक अध्यापक दिनेश इनवाती को भी नोटिस दिया गया है।
स्कूलो के समस्त अटैचमेंट समाप्त..
सहायक आयुक्त ने ट्राइबल के समस्त स्कूलो के अटैचमेंट समाप्त करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूलो सहित अन्य संस्थाओं में अटैच कर्मियों को अपनी मूल शाला में वापस ज्वाइनिंग के आदेश है। तीन दिन में मूल शाला में ज्वाइनिंग ना देने वाले कर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। इनमे केवल प्राचार्य और प्रभारी छात्रावास सहित आश्रम अधीक्षकों को मुक्त रखा गया है। अटैचमेंट समाप्ति के रिव्यूह सोमवार से होगा।

















