छिंदवाड़ा : देहात थान क्षेत्र गुरैयां के कुएं में मिली लाश , मृतक 17–18 नवंबर से था लापता ।
छिंदवाड़ा के गुरैया गांव में मंगलवार सुबह एक कुएं से 53 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली , ग्रामीणों ने शव कुएं में तैरते देख पुलिस को सूचना दी , पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद उसे पोस्ट मॉर्टम के लिए रवाना किया । मृतक 17 – 18 नवंबर से लापता था , उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज करवाई थी ।
शव की पहचान सुनील पिता लक्ष्मण यादव उम्र 53 के रूप में हुई है , सुनील की लगातार खोजबीन के बावजूद भी पुलिस कोई पता नहीं लगा पा रहीं थी , मंगलवार को शव मिलने से सुनील के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा,
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है , आत्महत्या है या कोई ओर वजह से मृत्यु हुई , पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है , पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया हैं , अधिकारियों ने बताया कि मौत का कारण का खुलासा पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा , आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ।

















