मध्य प्रदेश जबलपुर से बड़ी खबर : बजरंगदल वा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सड़क पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया , वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल ।
जबलपुर में रविवार को मानस भवन में आयोजित एसएसी – एसटी – ओबीसी सम्मेलन के दौरान शुरू हुआ विवाद , बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को बड़ी बेरहमी के साथ सड़क पर पीटते हुए वीडियो हुआ वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है , पुलिस कर्मियों बचाव करने की पूरी कोशिश के रहे है , परंतु भीड़ पर कोई असर नहीं । हिंदू संगठनों ने इसे “ मॉब लॉचिंग ” करार दिया है ।
आयोजित एसएसी – एसटी – ओबीसी सम्मेलन के दौरान कुछ लोग धार्मिक किताबें बेच रहे थे , विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इन किताबों में हिंदू देवी देवताओं से संबंधित आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया हैं। इस बात को लेकर आयोजकों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई और बहस के दौरान मामला इतना बिगड़ गया कि बात हाथापाई पर उतर आई ।
विवाद के बढ़ने पर सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और हिंदू कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया , हिंदू संगठनों ने इसे सुनियोजित हमला बताया है , और पुलिस से कड़ी कारवाही की मांग की है । पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ली है जबकि मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे है ।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करे – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==
METRO CITY MEDIA

















