Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ाधार्मिकनगर निगम छिन्दवाड़ा

खापाभाट में धर्मांतरण का खेल! लालच के बदले ‘आस्था बदलने’ का दबाव, तीन गिरफ्तार

Metro City Media

छिंदवाड़ा। धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के खापाभाट गांव में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान लुभावने वादों के जरिए कथित धर्मांतरण की कोशिश का मामला उजागर हुआ। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि एवं पुलिस बल मौके पर पहुँचा और परिस्थिति का जायज़ा लिया।

चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि खापाभाट निवासी कमलेश कवरेती ने शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही सत्य नारायण ठाकुर (47), नागपुर के समता नगर निवासी राजेश दाढ़े (62) और ईएलसी चर्च कम्पाउंड की निवासी अराधना बावने (26) द्वारा ग्रामीणों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

शिकायत के अनुसार, लोगों को आर्थिक मदद, बच्चों की अच्छी शिक्षा तथा रोज़गार दिलाने का लालच देकर अपने धर्म में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा था।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 व 5 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA –https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker