Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा की हिन्दू उत्सव समीति के रामनवमी उत्सव में शामिल होंगे रामायण सीरियल के लक्ष्मण सुनील लहरी

समीति ने शुरू की तैयारियां ,भगवा से सजने लगा शहर

Metro City Media

 

  •  अयोध्या के बाद देश मे छिंदवाड़ा दूसरा शहर जहाँ भव्यता से मनाई  जाती है श्री राम नवमी

  • भगवा ध्वजों ,बैनर ,पोस्टर औऱ होर्डिंग्स से सजने लगा छिन्दवाड़ा 
  •  मंदिरों के साथ ही भगवामय हो रहे चौक चौराहे और तिराहे 
छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

रामनवमी पर छिन्दवाड़ा शहर के हिन्दू उत्सव में रामायण सीरियल के लक्ष्मण सुनील लहरी आएंगे हिन्दू उत्सव समिति इन दिनों उत्सव की शोभायात्रा की तैयारी कर रही है शहर को भगवामय किया जा रहा है शहर के मंदिरों के साथ ही चौक ,चौराहों ,तिराहों को सजाया जा रहा है अयोध्या के बाद छिन्दवाड़ा देश का दूसरा ऐसा शहर है जहां रामनवमी पर शोभायात्रा के साथ भगवान श्री राम का जन्म उत्सव शोभा यात्रा निकालकर मनाया जाता है इस शोभायात्रा में हजारो हजार लोग शामिल होते हैं समीति ने उत्सव को व्यवस्थित और मर्यादित रखने अलग -अलग दर्जन भर समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जवाबदारियां दी है खास बात यह भी है कि छिन्दवाड़ा में कांग्रेस – भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर आपस मे भिड़ती नही है बल्कि दोनो दलों के नेता और कार्यकर्ता एक मंच एक उत्सव में साथ नजर आते हैं यह परंपरा भी केवल छिन्दवाड़ा में ही देखी जा सकती है

समीति ने आज ही हिन्दू नव – वर्ष और नवरात्र के प्रथम दिन होटल सिल्वर शाइन में  प्रेस कांफ्रेंस कर उत्सव की व्यवस्थागत जानकारी मीडिया से साझा की है कांफ्रेंस में अनगढ़ हनुमान मंदिर के महंत  नागेंद्र ब्रम्हचारी पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी , वरिष्ठ समाज सेवी सुरेश अग्रवाल ,  जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ,नगर निगम छिन्दवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ,जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय पुन्हार ,भाजपा के पूर्व अध्य्क्ष कन्हई राम रघुवंशी ,दौलत सिंह ठाकुर ,पूर्व महापौर कांता सदारंग ,पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी  आनंद बक्शी ,हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष हरिओम सोनी ,शिव मालवी संतोष राय अरुण शर्मा  योगेश सदारंग दिवाकर सदारंग दीनदयाल मोहने सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

समीति के प्रवक्ता संतोष राय ने बताया कि राम नवमी पर भगवान श्री राम की शोभायात्रा शहर के चार फाटक स्थित दादा धुनी वाले मन्दिर से निकाली जाएगी शोभायात्रा का नेतृत्व मातृ शक्तियां करेंगी यात्रा में रामायण सीरियल के लक्ष्मण सुनील लहरी अतिथि होंगे  शोभायात्रा चार फाटक से शुरू होकर स मुख्य मार्गो से दशहरा मैदान पहुँचेगी जहां सुंदर काण्ड पाठ और महाआरती होगी रामनवमी को लेकर शहर के मंदिरों सहित पूरे शहर को भगवा ध्वजों ,बैनर ,पोस्टर ,होर्डिग्स और स्वागत द्वारों से सजाया जा रहा है

शोभा यात्रा में अनुशासन के लिए भी समीति कार्य कर रही है ध्वजों में लोहे के पाइप का उपयोग समीति ने वर्जित किया है  कांफ्रेंस में सभी सदस्यों ने अपने – अपने विचार साझा किए और उत्सव को भव्य बनाने का सामूहिक निर्णय लिया है समीति के सदस्यों ने शहर वासियों से पूरे जोश किन्तु होश के साथ आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है  दिन में इस शोभा यात्रा के बाद शाम को चार फाटक खेड़ापति माता मंदिर से राम रथ यात्रा भी निकाली जाएगी रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खीचेंगे यह यात्रा चार फाटक क्षेत्र में होगी

हिदू उत्सव समिति ने 12 वर्ष पूर्व उत्सव की इस परंपरा की नींव रखी थी समीति का यह 13 वां श्री राम जन्म महोत्सव का आयोजन है  इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाए भी शामिल होती है इस बार जुलूस में अनेक नए आकर्षण भी शामिल किए जाएंगे जिनमे रंगीन आसमानी गुब्बारे रंगीन आतिशबाजी का नजारा भी होगा


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker