परासिया मार्ग पर छिन्दवाड़ा सिटी से लगे “पोआमा” के जंगल मे ” तेंदुए” का डेरा
सेटेलाइट सर्च से किया ट्रेस, अब पकड़ने की योजना में वन विभाग

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
छिन्दवाड़ा सिटी से परासिया मार्ग पर “पोआमा” में स्थित वानिकी अनुसंधान केंद्र के 30 एकड़ के जंगल मे मादा तेंदुआ ने अपने शावक सहित डेरा जमा रखा है।यह क्षेत्र छिन्दवाड़ा सिटी की सीमा में है। यहां आबादी वाला क्षेत्र भी है। जिससे आम जनमानस को खतरा हो सकता है।
वन विभाग के “सेटेलाइट” सर्वे में गत 15 अगस्त को इस ” तेंदुए” का मूवमेंट ट्रेस हुआ था जिसके बाद से वन विभाग की टीम को यहां सर्चिंग पर लगाया गया है। वह विभाग की टीम ने “तेंदुए” को पकड़ने के लिए वानिकी अनुसंधान केंद्र के इस जंगल मे आठ कैमरे सहित दो पिंजरे लगा रखे हैं किंतु अब तक यह तेंदुआ पकड़ में नही आ पाया है।
विभाग ने आसपास की वसीकत में लोगो को “अलर्ट” कर दिया है। हालांकि अभी तक तेंदुए ने ऐसा कोई मूवमेंट नही किया है कि वह जंगल से आबादी में गया हो लेकिन यह सर्च का विषय है कि आखिर शहर के पास जंगल मे यह तेंदुआ आया कैसे?
पोआमा परासिया मार्ग पर है। रिंग रोड से जुड़ा है। यहां पोआमा, काराबोह ,कुंडालीकला ,गुरैय्या, की बस्तियां आस- पास ही है। लॉ कॉलेज जाने के लिए भी यही से एक मात्र मार्ग है।
वानिकी अनुसंधान केंद्र यहां 38 एकड़ में फैला है। इस क्षेत्र में “लेंटाना” की झाड़ियों का जंगल है। जिसमे तेंदुए को ट्रेस तो कर लिया गया है लेकिन पकड़ पाना मुश्किल हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से वन विभाग की टीम इस कोशिश में जुटी है।
पूर्व वन मण्डल के डी एफ ओ विजयेंद्र श्री वास्तव ने बताया कि यहां वानिकी अनुसंधान केंद्र के जंगल मे तेंदुए ने ठिकाना बना लिया है। एक मादा तेंदुआ और उसका करीब डेढ़ वर्ष का शावक यहां है। दोनो का मूवमेंट कैमरे में कैद हो चुका है। अब उन्हें पकड़ने की कवायद की जा रही है। इसको लेकर वन विभाग अलर्ट है साथ ही आस-पास के लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है। यहां आठ कैमरों से निगरानी कर उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है। वह विभाग की टीम यहां लगातार गश्त में है। तेंदुए को पकड़ने दो पिंजरे भी रखे गए हैं।
इस क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति पहले भी थी। काफी पहले तेंदुए का मूवमेन्ट गुरैय्या और रानीकामथ के लेंटाना के जंगल मे था किंतु बस्तियां बस जाने से जंगल कम होते जा रहे हैं ।