Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा के पातालकोट तक पहुंची मोदी की गारंटी, 1 हजार 953 पी एम आवास के लिए दिए 3 हजार 906 लाख

नल - योजना के लिए 12 करोड़ और आई टी आई के लिए 14 करोड़ का बजट स्वीकृत

Metro City Media

 

छिन्दवाड़ा के तामिया में मोदी की गारंटी..

  • तामिया ब्लॉक में 14 करोड़ 31लाख 20 हजार   रुपए की लागत से आई.टी.आई. का निर्माण

  • तामिया के 3 हजार 700 भारिया परिवारों में से 1 हजार 953 परिवारों के प्रधानमंत्री आवास

  • हर परिवार के खाते में पहंचे 2 लाख, कुल 3 हजार 906 लाख  रुपए की राशि आवंटित

  • नल – जल योजना के लिए 12 करोड़ 95 लाख

  • वनोपज खरीदी के लिए 14 पी एम वन- धन विकास केंद्र

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी छिन्दवाड़ा जिले की आदिवासी तहसील तामिया के पातालकोट तो आए नही मगर जनजातीय विकास के लिए बनाए गए पी एम जन – मन मिशन में उन्होंने अपनी गारंटी के साथ तामिया का भंडार भर दिया है। यहां अब पातालकोट के गांव में भी भारिया जनजाति के लिए प्रधानमंत्री आवास बनेंगे। इन आवासों में बिजली भी होगी और नल से जल भी पहुंचेगा। साथ ही जनजाति वर्ग को  आयुष्मान कार्ड, जनजाति प्रमाण पत्र पंजीयन,  आयुष्मान पंजीयन, जनधन खाता, केसीसी, राशन पात्रता पर्ची, पीएम किसान सम्मान निधि  भी मिलेगी।

पी एम जन – मन  मिशन में छिन्दवाड़ा जिले का आदिवासी विकासखंड तामिया  में सही मायने में विकास होने जा रहा है।  यहां पातालकोट को संरक्षण के लिए पहले ही भारिया जनजाति के हवाले ही कर दिया गया है। उनकी जल जंगल जमीन पर आधारित जीवनशैली को विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिया गया है।  यह विकासखंड अब पीएम जनमन अभियान में मोदी की गारंटी के साथ कायाकल्प को नई राह पर है। आजादी के 75 साल बाद यहां पातालकोट के 12 गांवो में से सात गांवो तक बिजली भी पहुंच  गई है। यहां की भारिया जनजाति के उन्नयन के लिए विशेष प्रयास तो चल ही रहे हैं साथ ही पूरे विकासखंड के विकास के लिए भी बड़े कदम बढ़ाए गए हैं।

अब तामिया ब्लॉक में 14 करोड़ 31लाख 20 हजार   रुपए की लागत से  आई.टी.आई. का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन ने बजट सहित आई टी आई निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही तामिया के 3 हजार 700 भारिया परिवारों में से 1 हजार 953 परिवारों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। इन परिवारों को  2 लाख रुपए के मान से कुल 3 हजार 906 लाख  रुपए की राशि  उनके खाते में पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग  ने जल जीवन मिशन में हर घर तक जल और नल पहुंचाने के लिए 77 भारिया बसाहटों का चयन कर  12 करोड़ 95 लाख 94  हजार लागत की  नल जल योजना भी स्वीकृत की है। पातालकोट की वनोपज की खरीदी के लिए यहां वन विभाग एक –  दो  नही बल्कि 14 वनधन विकास केंद्र खोलेगा जिसका  संचालन वन विभाग करेगा। विद्युत कंपनी यहां 1100 भारिया घरों में विद्युतीकरण भी करेगी।

कलेक्टर  शीलेंद्र सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान पी एम जन मन मिशन की बैठक की । जिसमे उन्होंने   जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति भारिया के लिए संचालित इस महाभियान में  शामिल किए गए पी.वी.टी.जी. ग्रामों, जनसंख्या और परिवारों के उन्नयन की कार्य योजना में  शासन की  हितग्राहीमूलक योजनाओं  के साथ ही आधार पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान पंजीयन, जनधन खाता, केसीसी, राशन पात्रता पर्ची, पीएम किसान सम्मान निधि के प्रकरणों की प्रगति पर बात की। अधिकारियों को उन्होंने  स्वीकृत निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के आदेश दिए हैं।

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने  वन विभाग स्वीकृत 14 पीएम वनधन विकास केंद्रों का संचालन  शीघ्र प्रारंभ करने,  एसडीएम जुन्नारदेव को आई.टी.आई. निर्माण के लिए सरकारी भूमि का चिन्हांकन कर आवंटित करने, जनपद सी ई ओ तामिया को पी एम आवास निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने और निर्माण सामग्री की उपलब्धता में हितग्राहियों को पूरा सहयोग करने ,  नल जल योजना का कार्य जल्दी प्रारंभ करने कहा है। बैठक  विद्युत कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि तामिया में पातालकोट सहित 1100 भारिया घरों में विद्युतीकरण करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। जिले में 28 हजार भारिया जनजाति की महिलाओं को पोषण आहार के लिए हर माह एक हजार रुपए भी उनके खाते में दिए जाते हैं।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker