Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिन्दवाड़ा: सेना दिवस पर छिंदवाड़ा में गूंजा राष्ट्रसेवा का बिगुल, NCC कैडेट्स में जागी नई ऊर्जा।

Metro City Media

छिंदवाड़ा | मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क |

भारतीय सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस एवं सेना दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल थॉमस ओमन के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) देवेंद्र सिंह तोमर एवं कल्याण संयोजक सूबेदार (सेवानिवृत्त) राजेश पाटिल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अधिकारी वर्तमान में छिंदवाड़ा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विशेष अतिथियों ने एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन, चरित्र निर्माण, सुदृढ़ नेतृत्व और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण जैसे मूल्यों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। अपने सैन्य अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव सजग और समर्पित रहने का संदेश दिया।

विंग कमांडर देवेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय वायु सेना में 33 वर्षों तक सेवाएं देते हुए ऑपरेशन कारगिल एवं ऑपरेशन बालाकोट जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में देश के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसकी जानकारी ने कैडेट्स को विशेष रूप से प्रेरित किया।

यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. शर्मा के मार्गदर्शन एवं लेफ्टिनेंट डॉ. शेखर ब्रम्हे के कुशल संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की स्पष्ट झलक देखने को मिली।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker