Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा : झिंगरिया घाट में दहशत: 32 वर्षीय युवक लापता, SDRF की दो दिन से सर्च ऑपरेशन में मशक्कत ।

Metro City Media

यह घटना रविवार दोपहर जिला छिंदवाड़ा तमिया स्थित प्रसिद्ध झिंगरिया वॉटरफॉल में हुआ , 32 वर्षीय युवक मुकुल शर्मा छिन्दवाड़ा अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे , परिवार के साथ पर्यटन स्थल झिंगरिया वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे , तभी फिसलन भरी चट्टानों पर पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में गिर गए । घटना होते ही परिजनों और आस पास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।

SDERF की टीम लगभग 2 दिनों से तलाश में जुटी हुई है , पर गहराई और पानी के तेज बहाव के कारण मुश्किल हो रही है , अंधेरा होने के कारण सोमवार शाम को यह ऑपरेशन रोक दिया गया था , जो आज मंगलवार को सुबह फिर शुरू किया गया है। थाना प्रभारी मयंक उइके ने बताया कि SDERF की टीम लगातार प्रयास कर रही है , टीम ने आस पास की गहरी चट्टानों और दरारों में भी सर्च किया पर पूरे दिन की मेहनत के बावजूद युवक का कोई पता नहीं ।

दिल्ली के देलाखरी निवासी मुकुल शर्मा उम्र 32 वर्ष अपनी पत्नी ऋचा शर्मा के साथ रविवार को वॉटरफॉल घूमने आए थे , दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच फोटो खींचते समय उनका पैर फिसला और वह सीधे तेज बहाव झरने में गिर पड़े , यह हादसा उनकी पत्नी के सामने हुआ , रेस्क्यू में देरी होने के कारण वा मुकुल का कोई सुराग न मिलने के कारण रिश्तेदारों ने छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू से संपर्क किया , सांसद ने अधिकारियों से चर्चा कर तुरंत विशेष गोताखोरों की टीम की मदद लेने के निर्देश दिए है ।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker