Metro City Mediaकृषिछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ाराजनीति

छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा में आज गरजेगी किसान आवाज , बढ़ते कर्ज और फसलों की कम कीमत पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ।

Metro City Media

जिला छिंदवाड़ा में आज 2 दिसंबर को किसानों की समस्याओं को लेकर “ किसान बचाओ आंदोलन ” होने जा रहा है , इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे कुसमैली मंडी परिसर में की जाएगी । कांग्रेस के आरोप है कि अन्नदाता किसानों पर बढ़ते कर्ज , फसल का सही मूल्य न मिलना तथा केंद्रीय और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान कर्ज व आर्थिक रूप से बेबस हो चुका है ।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मौसम की मार व उत्पादन लागत में महंगाई और फसल का सही मूल्य न मिलने के कारण किसान परेशान हो चुका है , परंतु सरकार राहत देने के बजाय उन्हें अनदेखा कर रही है । यह आंदोलन किसानों के हक , अधिकार वा सम्मान के लिए किया जा रहा है ।

इस आंदोलन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वा पूर्व सांसद नकुल नाथ जी के नेतृत्व में किया जाएगा , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं वा किसानों को एकत्रित होकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की है , उनका कहना है कि यह लड़ाई किसानों के हक , स्वाभिमान और भविष्य की सुरक्षा की है , इसलिए हर किसान वा समर्थक की भागीदारी बहुमूल्य है ।

 

OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker