Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

इनामी दंगल : नामी पहलवानो का बिना बुलाए छिंदवाड़ा में लगता है जमावड़ा, दर्शक ही इनाम में लुटा देते हैं हजारो रुपया

गोदे में उतरी 85 जोड़, मात्र 7 सेकंड में महिला पहलवान ने मारी कुश्ती

Metro City Media

♦छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश-

गणेश उत्सव और नवरात्र के समापन पर छिंदवाड़ा सिटी के छोटा बाजार में  इनामी दंगल की परंपरा कुछ ऐसी है कि यहां किसी भी पहलवान को न्यौता देने की जरूरत पड़ती है ना ही दंगल प्रेमियो को जुटाने के लिए कोई ऐलान करना पड़ता है। बस पहलवान भी आ जाते हैं और दंगल देखने के शौकीन भी। आयोजक श्री बड़ी माता गपतू उस्ताद व्यायाम शाला समिति यहां  दंगल के साथ ईनाम की  करती है। बड़ी बात यह है कि अच्छी जोड़ गोदे में उतरी तो दंगल देखने आए दर्शक ही विजेता पहलवानो को हजारों का नगद इनाम बाट देते हैं। यही पहलवानो की असली कमाई है। पहलवान यहां आकर ना केवल सदियो से चली आ रही कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हैं बल्कि अपनी ताकत और हुनर से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

गणेश उत्सव के समापन पर एक बाए फिर यहाँ पहलवानो और दंगल प्रेमियो का मेला लगा। छोटा बाजार के रामलीला मंच पर एक के बाद एक कुश्ती के 85 जोड़ पहलवान गोदे में उतरे और अपने दांव दिखाए। ये पहलवान महारष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित राज्यो के जिले के थे। जो इनामी दंगल में लाखों रुपया नगद जीतकर ले गए।

दंगल में मुख्य रूप से हरियाणा, मथुरा, बनारस, नासिक, नांदेड़, लातुर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर , खंडवा, हरदा, सागर, नरसिंहगढ़, सिवनी, बरघाट सहित छिंदवाड़ा के पहलवानो ने कुश्ती कला के जौहर दिखाए।  बड़ी माता व्यायाम शाला के शिवा पहलवान को  विजेता बनने का गौरव मिला। समिति के अध्यक्ष गोविंद राजपूत ने बताया कि इस बार दंगल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। जिसमे 85 कुश्तिया हुई है।

 

कोषाध्यक्ष सौरभ चौरसिया ने बताया कि दंगल में बड़ी माता के पूर्व पहलवानो रमेश ताम्रकार पहलवान , प्रेमचंद पांडे, बालमुकुंद गुप्त की स्मृति में विशेष पुरस्कार विजेेता  पहलवानो को दिए गए हैं। दंगल में अतिथि  भाजपा जिलाध्यक्ष  शेषराव यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे रहे। व्यवस्था  संरक्षक कस्तूर चंद जैन, राजू चरणागर, सतीश दुबे, अरविंद राजपूत, पप्पू यादव, मुकुल सोनी , रामेश्वर चौरसिया , संतोष सोनी, सीताराम विश्वकर्मा, मनोज सेठिया, राकेश चौरसिया सहित अन्य सदस्यों ने सम्हाली। सचििि ताम्रकार ,नितिन ताम्रकार, गोलू ताम्रकार, आशु पांडे, मनोज गुप्ता, अशोक जैन, रोमी राय, राजा चौरसिया, मुन्ना कुकरेजा, अज्जू मंडराह, विक्रांत ताम्रकार , मुन्ना कुशवाह विशेष सहयोगी थे।

बड़ी माता के शिवा पहलवान रहे विजेता..

दंगल में प्रथम पुरस्कार  शिवा पहलवान बड़ी माता व्यायाम शाला, द्वितीय पुरस्कार – रोहित पहलवान बड़ी माता व्यायाम शाला , तृतीय पुरस्कार – विजय भाटिया इंदौर ,चतुर्थ पुरस्कार – विनोद भाकामुकासा ,पंचम पुरस्कार  पहलवान अभिषेक विश्वकर्मा को मिला।

महिला पहलवानो ने भी दिखाए जौहर …

दंगल में महिला पहलवानो ने भी जौहर दिखाए।  महिला पहलवान किरण शर्मा ने मात्र सात सेकंड में यहां अमरवाड़ा के  पहलवान के चारो खाने चित कर दिए। किरण के साथ ही अन्य महिला पहलवानो ने भी कुश्ती के दांव दिखाए। बड़ी माता व्यायाम शाला का अगला दंगल अब दशहरा के दूसरे दिन होगा।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker