छिंदवाड़ा में गोवंश काटने का सनसनीखेज मामला : दो नामजद , तीन के खिलाफ FIR दर्ज
छिंदवाड़ा जिले के ग्राम लालगांव में गोवंश वध का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के नाम सहित तीन लोगों पर FIR दर्ज की है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची और मृत गोवंश को बरामद किया। प्राथमिक जांच के बाद आज दोपहर में मामला पंजीबद्ध किया गया। सूचना के अनुसार, राशिद खान के खेत के पास नाले में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोवंश काटे जाने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक, एसडीओपी और तहसीलदार की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई।
नाले में एक सफेद रंग का गोवंश मृत अवस्था में पाया गया, जिसकी दाईं ओर की चमड़ी गर्दन से लेकर पूंछ तक उतरी हुई थी। गोवंश के आगे और पीछे दोनों दाईं पैर कटे हुए मिले, जबकि बाईं ओर के पैर सुरक्षित स्थिति में पाए गए। कटे हुए दोनों पैर पास ही सफेद बोरी पर रखे हुए थे।
- पंचनामा, पोस्टमार्टम और दफन की कार्रवाई
पशु चिकित्सक द्वारा मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। खुले में छोड़ने पर बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए तहसीलदार और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर JCB से गड्ढा खुदवाकर शव को दफनाया गया। पूरी प्रक्रिया का विस्तृत पंचनामा भी तैयार किया गया।
- चश्मदीद का गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता पवन रघुवंशी ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपी आदिल और अदनान सहित अन्य व्यक्तियों को गोवंश काटते हुए देखा। पुलिस की गाड़ी आते ही सभी आरोपी मौके से भाग निकले। अंधेरा अधिक होने के कारण अन्य आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी।
- इन धाराओं में केस दर्ज
थाना चांद पुलिस ने देहाती नालशी के आधार पर निम्न धाराओं में मामला दर्ज किया है—
धारा 325, 3(5) BNS
धारा 4/9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम
धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960
मामला अपराध क्रमांक 00/2025 के रूप में पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

















