Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
छिंदवाड़ा : कल संसद में उठा मुद्दा छिंदवाड़ा / परासिया कफ सिरप कांड का मामला , तमिलनाडु सरकार का बड़ा फेलियर – सांसद विवेक बंटी साहू ।
जिला छिंदवाड़ा / परासिया कफ सिरप से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों की तरफ गहन संवेदना व्यक्त कर सांसद ने कहा कि में सरकार का ध्यान दवा बनाने की प्रक्रिया की तरफ आकर्षित करना चाहता हु , जान लेवा सिरप में डाइएथिलिन की मात्रा 400 प्रतिशत से अधिक मात्रा में पाया गया जोकि बच्चों व आम जनता के लिए जानलेवा है । इस मामले में तमिलनाडु की दवा बनाने वाली श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी दोषी है , इस दवा का बिना जांच बाजार में आना बहुत चिंता का विषय है।
यह तमिलनाडु के राज्य स्तर की दवा नियंत्रण प्रणाली की बड़ी विफलता है , ऐसी फार्मा कंपनियों को रोकने के लिए कड़े कानून की सख्त जरूरत है , इस प्रकार की जहरीली दवा बनाने वाली कंपनियों को कठोर दंड व स्थाई प्रतिबंध की आवश्यकता है ।
राज्य स्तर की दावा प्राधिकरणों की एक एकीकृत राष्ट्रीय निगरानी तंत्र के अंतर गत लिया जाने चाहिए , मै सरकार से विनम्र निवेदन करता हु कि निर्दोष बच्चों की मृत्यु केवल एक दुखद घटना नहीं , यह पूरी प्रणाली के लिए एक चेतावनी है ।

















