जबलपुर से छिन्दवाड़ा आ रही सूत्र सेवा की बस कुंडीपुरा के निकट रामगढ़ी घाट में पलटी ,20 से ज्यादा यात्री घायल
जबलपुर रीवा ,छिन्दवाड़ा के घायल यात्रियों में महिला और बच्चे भी शामिल

बस की तेज गति बनी हादसे का कारण ,ब्लैक स्पॉट भी है रामगढ़ी
छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –
छिन्दवाड़ा – सिवनी मार्ग पर रामगड़ी के निकट मोड़ पर शनिवार को सुबह 11 बजे करीब जबलपुर से यात्रियों को लेकर छिन्दवाड़ा आ रही सूत्र सेवा की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई घटना में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है कुंडीपुरा पुलिस घटना की जांच कर रही है
जानकारी के अनुसार सूत्र सेवा बस क्रमांक एम पी – 28 पी ए – 1161 सुबह आठ बजे यात्रियों को लेकर छिन्दवाड़ा के लिए निकली थी बस छिन्दवाड़ा पहुंचने ही वाली थी कि शहर से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर रामगड़ी के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस पलटते ही यात्रियों में कोहराम मच गया बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे घटना में 20 यात्रियों को चोटें आई है फेक्चर केस ज्यादा है शुक्र है कि घटना में यात्री केवल घायल हुए हैं
घटना की खबर लगते ही कुंडीपूरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत सहित थाना के एस आई ,सियाही मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों से घायल यात्रियों को उवचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया वही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल जानकारी देकर अस्पताल में घायलों के उपचार की व्यवस्था भी बनवाई अस्पताल में भी कुंडीपूरा थाना का स्टाफ घायलों की मदद में लगा रहा घायलों में जबलपुर ,रीवा , सिवनी ,छिन्दवाड़ा ,अमरवाड़ा के यात्री शामिल हैं जिनमे बच्चे और महिलाए भी है घटना के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर घटना स्थल से नदारद हो गए थे थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने क्रेन बुलवाकर बस को उठवाया और जांच की कि कही कोई यात्री तो बस में फंसा नही है पुलिस ने बस के चालक और मालक दोनो के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है
ये यात्री हुए घायल ..
- अखिलेश पिता उदय राज रीवा
- उमेश पिता अंजनी तिवारी रीवा
- अब्दुल नानिर रायल चौक छिन्दवाड़ा
- योगेन्द्र मेहरा बींझावाड़ा छिन्दवाड़ा
- राहुल गुप्ता पिता कमलेश गुप्ता जबलपुर
- गुरुदयाल वर्मा राजगुरु पिपरिया
- हरिदास भगोरिया तामिया
- राज बहादुर सिंह छपारा
- पार्थ गुप्ता जबलपुर
- अनिल सोनी जबलपुर
- अशोक पांडेय देवघर झारखंड
- देवकी राउत जबलपुर
- प्रदीप राउत जबलपुर
- प्रमोद साहू छपारा
- सौरव जायसवाल जबलपुर
- आबिद खान सिवनी
- सरला जायसवाल जबलपुर
- सुषमा जायसवाल जबलपुर
- संजय राय अमरवाड़ा
- अमित जैन सिवनी