Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा:गहरे पानी में समाया युवक, दो दिन बाद तालाब से मिली लाश।

Metro City Media

मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क।

छिंदवाड़ा जिले के चांद थाना अंतर्गत ग्राम सालई छिंदी में मंगलवार शाम मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। लगभग 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार दोपहर युवक का शव तालाब से बरामद किया गया।

मृतक की पहचान बलदेव मर्सकोले (35), पिता सुखराम मरस्कोले, निवासी ग्राम सालई छिंदी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बलदेव मंगलवार शाम करीब 5 बजे तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका।

  • सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में, अंधेरे के कारण रोका गया सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण रात्रि में सर्च अभियान रोकना पड़ा।

SDERF और गोताखोरों की मदद से चला रेस्क्यू अभियान

बुधवार सुबह पुनः तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों के सहयोग से तालाब के गहरे हिस्सों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद बुधवार दोपहर युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

  •  गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक का शव मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

  • सावधानी की अपील

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि गहरे तालाबों और जलाशयों में मछली पकड़ते समय सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्ट – परख मुकुंद सोनी।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker