केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा के पहले दशहरा मैदान के सामने मचा हंगामा, आमने- सामने हो गए कांग्रेस- भाजपा कार्यकर्ता
महंगाई के विरोध में कांग्रेस भवन के सामने चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुआ विवाद

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
केंद्र में कांग्रेस की सरकार के दौरान “मंहगाई” के विरोध में प्रदर्शन की “फायर ब्रांड” नेता कही जाने वाली भाजपा की “स्मृति ईरानी” अब मोदी सरकार में महिला बाल विकास विभाग की मंन्त्री है। उनके छिन्दवाड़ा आगमन पर जिला महिला कांग्रेस ने भी महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान दशहरा मैदान में उनकी सभा से कुछ देर पहले ही उस समय “हंगामा” हो गया जब भाजपा के कार्यकर्ता दशहरा मैदान से ही लगे “कांन्ग्रेस” कार्यालय के परिसर में पहुंच गए। यहां महिला कांग्रेस की पदाधिकारी “काली साड़ी” में रसोई गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन में नारेबाजी कर रही थी कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। यही दोनो के बीच विवाद हो गया।
इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सभा स्थल “दशहरा मैदान” के समीप ही आ गए और धरने पर बैठ गए। इसके बाद मैदान में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भी मैदान छोड़कर “सड़क” पर आ गए और फिर हंगामा होने लगा। दोनो तरफ से जमकर नारेबाजी हुई और हालात आमने – सामने हाथापाई वाले हो गए थे कि पुलिस ने ” हस्तक्षेप” कर मामला शांत कराया।
दशहरा मैदान में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जनसभा को लेकर पुलिस फ़ोर्स लगा हुआ था। मामला यह है कि जब दशहरा मैदान में सभा थी और मैदान के पास ही प्रदर्शन चल रहा था तब ” फ़ोर्स” दोनो तरफ लगना था ताकि कोई वायलेंस ना हो किन्तु कांग्रेस कार्यकर्ता सभा स्थल के सामने तक आ गए तब तक भी पुलिस ने उन्हें रोका नही था। सारा हंगामा सभा स्थल के सामने ही हो रहा था। शांति व्यवस्था बिगड़ रही थी।
यहां कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओ में भिड़ने की स्थिति बन गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता का आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठे महिलाओं पर फब्तियां कसी और कार्यकर्ताओं को जबरन खींचने की कोशिश की । इसके बाद विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी बढ़ती गई। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा तिवारी, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष किरण चौधरी भी मौके पर पहुंच गई और तूल बढ़ता देख पुलिस प्रशासन भी यहां सक्रिय हुआ और हालात संभाले।
एसपी विनायक वर्मा भी तत्काल ही मौके पर पहुंचे और किसी तरह यहां से विवाद शांत कराया गया । कांग्रेस पदाधिकारियों ने हंगामा के बाद कोतवाली थाना पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष किरण चौधरी का कहना था कि महिला कांग्रेस महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन पर थी जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरन उपद्रव मचाया है। भाजपा महिला सम्मान की केवल बात करती है। महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।