
मौजूद रहे कमलनाथ सहित तमाम बड़े नेता..
प्रदेश में रहेगा 386 किलोमीटर का सफर..
भोपाल-
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से अब मध्यप्रदेश में आ गई है मध्यप्रदेश में राहुल गांधी 12 दिनों में 386 किलोमीटर का सफर करेंगे उनके साथ प्रियंका गांधी भी होंगी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के रास्ते बुधवार की सुबह यात्रा ने मध्यप्रदेश में प्रवेश लिया महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से राहुल गांधी का काफिला सुबह छह बजे रवाना हुआ था जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में पहुंची। यहां राहुल गांधी के स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
बंजारा लोकनर्तक रीना नरेंद्र पवार ने राहुल गांधी के स्वागत में खास नृत्य पेश किया। सिर पर गिलास और गिलास पर 51 मटकियां रखकर प्रस्तुति दी। यात्रा सुबह सात बजे बोदरली से रवाना हुई। सुबह 10 बजे सेंटर जेवियर स्कूल पहुंचने के बाद यात्रा विश्राम हुआ राहुल गांधी और उनके साथ आए यात्री सात किमी पैदल चलकर ट्रांसपोर्ट नगर तक गए
हिंसा और डर के खिलाफ है हमारी यात्रा..
राहुल गांधी ने बुरहानपुर में कहा कि इस प्यार भरे स्वागत के लिए आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद। महाराष्ट्र से हमारे साथ आए लोग लौट जाएंगे। महाराष्ट्र में इन्होंने यात्रा बहुत अच्छे से आयोजित की बहुत अच्छा मैसेज महाराष्ट्र और भारत में गया। यह यात्रा कन्याकुमारी में शुरू की थी विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान तीन हजार 600 किमी लंबा है यह पैदल नहीं तय किया जा सकता हम मध्यप्रदेश आ गए हैं 370 किमी यहां चलेंगे यह तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा और हम डरने वाले नहीं हैं हमे लोगों के मन से डर मिटाना है भारत जोड़ो यात्रा के पीछे दो-तीन लक्ष्य है यह यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है भाजपा का तरीका यही है सबसे पहले, डर फैलाना युवाओं, किसानों और आम लोगों में डर फैलाना जब डर फैल जाता है तो उसे हिंसा में बदल देते हैं हिंसा डर का ही रूप है जो डरता नहीं है, वह हिंसा भी नहीं कर सकता। जो डरता है, वह ही हिंसा करता है डर मिटाना हमारा लक्ष्य है। इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है
युवाओं के सपने पूरे नहीं हो सकते..
राहु गांधी एक पांच साल के बच्चे रुद्रा को मंच पर बुलाया उन्होंने कहा कि रुद्रा पांच साल का है यह डॉक्टर बनना चाहता है इसने अपना सपना बना लिया है यह उसके लिए काम करेगा। आज के हिंदुस्तान में रुद्रा का सपना पूरा नहीं हो सकता मैं ऐसे नहीं बोल रहा। सत्तर दिन से चल रहा हूं। हर प्रदेश में रुद्रा जैसे युवाओं से मिला हूँ कोई इंजीनियर बनना चाहता है, कोई डॉक्टर तो कोई लॉयर सारे के सारे स्कूल प्राइवेटाइज हो गए लाखों रुपये जेब से निकालने होंगे उसके बाद रुद्रा को पता चलेगा कि माता-पिता ने खून-पसीने ने उसे शिक्षा दिलाई है वह डॉक्टरी नहीं कर सकेगा और मजदूरी करने लगेगा। बेरोजगारों का हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। तीन-चार उद्योगपतियों के हाथ में सारी की सारी इंडस्ट्री है। एयरपोर्ट, टेलीफोन और रेलवे तक उनके हाथ में जा रही है। हमें न्याय चाहिए। गरीबों को न्याय मिलना चाहिए। तीसरी बात महंगाई की है।
लाखो लोग शामिल होंगे यात्रा में..
राहुल गांधी कहा कि ने हमने मध्यप्रदेश में पहला कदम रखा है। आपसे बहुत बातचीत होगी। आपसे गले लगेंगे। किसानों की समस्या समझेंगे। हम रोज सात-आठ घंटे चलते हैं। हम अपने मन की बात नहीं करते। हम किसानों की मन की बात सुनते हैं। युवाओं, बहनों, मजदूरों, व्यापारियों के मन की बात क्या है, दिनभर सुनते हैं। फिर शाम को सात बजे पंद्रह मिनट हम अपनी बात रखते हैं। बहुत मजा आएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को थोड़ी थकान आएगी। आप देखना, लाखों लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। पूरे मध्यप्रदेश में चलकर दिखाएंगे।
12 दिन मध्यप्रदेश में रहेंगे राहुल गांधी..
भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में 386 किमी मध्य प्रदेश में चलेगी। इस दौरान बुरहानपुर, खड़वा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से यात्रा निकलेगी। 4 दिसंबर को यात्रा आगर मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ भी रहेगी। मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में अलग-अलग स्थान पर उपयात्राएं शामिल होगी। 22 उप यात्राएं मध्यप्रदेश में चल रही है मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने राहुल गांधी से कहा कि आपको सबसे ज्यादा प्यार मध्यप्रदेश से मिलेगा