Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

लाड़ली बहना : छिंदवाड़ा में 3 लाख 54 हजार 686 लाड़ली बहनों के डीबीटी इनेबल

एक रुपया ट्रांसफर कर चेक की गई बैंक खातों में डी बी टी

Metro City Media

♦भोपाल मध्यप्रदेश –

लाड़ली बहनों के बैंक खातों में एक  रुपया की राशि डी बी टी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर खाते चेक किए गए हैं जिन लाड़लियों के खाते में ये एक रुपए नही आए हैं वे 8 जून से पहले अपने बैंक जाकर डी बी टी इनेबल करा सकती है। इस चेकिंग में 1 करोड़ 20 लाख बहनों के खाते में यह राशि ट्रांसफर की गई है। इसमें छिन्दवाड़ा जिले की 3 लाख 54 हजार 686 लाडली बहनों के 758 डीबीटी इनेबल है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना में एक  करोड़ 20 लाख बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपये डालने की शुरुआत 10 जून को जबलपुर से करेंगे। 10 जून को प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 10 जून के पहले 9 जून तक लाडली बहना योजना की फाइनल लिस्ट के अनुसार स्वीकृति पत्र भी  बांटे जाएंगे। इसमे  आठ जून को सभी ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहना ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगे। सात जून  तक पात्र बहनों को स्वीकृति- पत्र दिए जाएंगे। ग्रामों में भजन, मंगल-गीत और लाड़ली बहना गीतों की प्रस्तुति भी होगी। 10 जून को जबलपुर में कार्यक्रम होगा

प्रदेश की एक करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों Ladli Bahna Scheme Approval Letter के लिये 10 जून का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन से लाडली  बहना योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

Ladli Bahna Scheme Approval Letter  के दायरे में आई लाडली बहनों को यह राशि प्रतिमाह मिलेगी। योजना में पंजीयन कराने के अंतिम दिन तक एक करोड़ 25 लाख 33 हजार 145 बहनों ने पंजीयन करवाया। इसमें से अब तक एक करोड़ 12 लाख 57 हजार 65 बहनों के डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) इनेबल किये जा चुके हैं। शेष डीबीटी का कार्य अब भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना Ladli Bahna Scheme Approval Letter में अब तक भोपाल संभाग के भोपाल जिले में 2 लाख 78 हजार 133, रायसेन में 2 लाख 18 हजार 280, राजगढ़ में 2 लाख 63 हजार 651, सीहोर में 2 लाख 13 हजार 311 और विदिशा जिले में 2 लाख 42 हजार 758 डीबीटी इनेबल हो चुके हैं।

चम्बल संभाग के भिण्ड जिले में 2 लाख 71 हजार 673, मुरैना में 2 लाख 92 हजार 179 और श्योपुर जिले में 96 हजार 266, ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले में 2 लाख 73 हजार 82, अशोकनगर में एक लाख 38 हजार 918, दतिया में एक लाख 30 हजार 668, गुना में 2 लाख 2 हजार 784 और शिवपुरी जिले में 2 लाख 46 हजार 734 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम जिले में एक लाख 86 हजार 979, बैतूल में 2 लाख 42 हजार 532, हरदा जिले में 81 हजार 607, इंदौर संभाग Ladli Bahna Scheme Approval Letter के इंदौर जिले में 3 लाख 91 हजार 443, अलीराजपुर में एक लाख 11 हजार 672, बड़वानी में 2 लाख 17 हजार 284, बुरहानपुर में एक लाख 14 हजार 354, धार में 3 लाख 32 हजार 307, झाबुआ में एक लाख 82 हजार 174, खण्डवा में एक लाख 89 हजार 782 और खरगोन जिले में 2 लाख 81 हजार 362 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

जबलपुर संभाग के जबलपुर जिले में 3 लाख 48 हजार 695, बालाघाट में 3 लाख 29 हजार 440, छिंदवाड़ा में 3 लाख 54 हजार 686, डिण्डोरी में एक लाख 17 हजार 7, कटनी में 2 लाख 14 हजार 268, मण्डला में एक लाख 83 हजार 232, नरसिंहपुर  में एक लाख 92 हजार 905 और सिवनी जिले में 2 लाख 44 हजार 523 बहनों के डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

रीवा संभाग के रीवा जिले में 3 लाख 61 हजार 265, सतना में 3 लाख 23 हजार 483, सीधी में एक लाख 82 हजार 121 और सिंगरौली जिले में एक लाख 71 हजार 64 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

सागर संभाग Ladli Bahna Scheme Approval Letter के सागर जिले में 3 लाख 62 हजार 903, छतरपुर में 2 लाख 82 हजार 253, दमोह में 2 लाख 22 हजार 552, निवाड़ी में 69 हजार 644, पन्ना में एक लाख 55 हजार 893 और टीकमगढ़ जिले में एक लाख 85 हजार 760, शहडोल संभाग के शहडोल जिले में एक लाख 68 हजार 428, अनूपपुर जिले में एक लाख 15 हजार 726 और उमरिया जिले में 94 हजार 713 डीबीटी इनेबल किये गये हैं।

उज्जैन संभाग के उज्जैन जिले में 3 लाख 2 हजार 117, आगर-मालवा में 99 हजार 797, देवास में 2 लाख 45 हजार 455, मंदसौर में 2 लाख 37 हजार 421, नीमच में एक लाख 42 हजार 2, रतलाम में 2 लाख 26 हजार 378 और शाजापुर जिले में एक लाख 54 हजार 20 बहनों के डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।
सीएम शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही Ladli Bahna Scheme Approval Letter का लाभ केवल उन्हीं महिलाओ को मिलेगा जो इस योजना की पात्र हो या सिर्फ उन्ही महिलाओ को लाभ मिलेगा जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है। इस योजना से समाज में पिछड़ी महिलाओं को ऊंचा उठाने के लिए योजना में  1000 रूपए प्रत्येक महिलाओ को 12 महीनों में 12 किस्तों के रूप में 12000 रूपए उनके खाते में हस्तांतरित किए जायेंगे। योजना में  अंतिम सूची प्रकाशित हो चुकी है

इस सूची में अपना नाम कैसे देखें जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रोसेस …

  • पात्रता सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र या गूगल क्रोम पर जाना होगा।
    जिसके बाद आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक/ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर आपको यहां पर आप अनंतिम सूची पर क्लिक करें। आपको बता दे इसके बाद आपसे पंजीकृत महिला की समग्र आईडी एवं आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
  • फिर मोबाइल नंबर डालने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें एवं अधिकृत मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त करने पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको अब आपके मोबाइल पर जो ओटीपी आया उसे यहां पर दर्ज करें।
  • अब आप अपने जिले का नाम तहसील या नगरी
  • निकाय का नाम ग्राम पंचायत का नाम दर्ज करें।
  • इतने करने के बाद यह करते ही जैसे ही आप क्लिक करेंगे, वैसे ही आपके गांव की पूरी सूची Ladli Bahna Scheme Approval Letter आपको नीचे की ओर दिखाई देने लगेगी।
  • अब आप इस सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।यहां आपके सूची देखने की प्रकिया पूरी होती है। इसे समझकर आप लिस्ट में अपना नाम आसानी से देख सकते है।
  • समस्या आने पर यहां संपर्क करें

यदि Ladli Bahna Scheme Approval Letter से संबंधित आपको अधिक जानकारी, एवं किसी प्रकार की समस्या आ रही है या शिकायत करनी है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क / मेल कर सकते है:-

Mob. No. : 0755-2700800

Mail : ladlibahna.wcd@mp.gov.in


 


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker