Metro City Media

हिट एंड रन : खजरी चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत की आगोश में समा गया छिन्दवाड़ा के उप – पंजीयक का एक मात्र बेटा, डेहरिया परिवार पर टूटा कहर

एक सप्ताह में खजरी में दूसरा और सिटी में तीसरा हिट एंड रन

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा की यातायात पुलिस ने छिन्दवाड़ा सिटी की  जिस वी आई पी रोड को बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट आवागमन के लिए गोद लिया था। उसी मार्ग पर एक सप्ताह में हिट एंड रन की दूसरी बड़ी घटना हो गई है। एक सप्ताह पहले 7 फरवरी को इस मार्ग के खजरी ब्रिज पर एक कार चालक ने अनियंत्रित होकर चार बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया था। इस घटना में गर्भवती महिला विशाखा पटले की बच्चे सहित मौत हो गई थी।  अब इसी मार्ग पर 14 फरवरी की सुबह खजरी चौक पर फिर एक  अज्ञात वाहन एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार फरार हो गया। घटना में युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक कलेक्ट्रेट के जिला पंजीयक कार्यालय में पदस्थ उप – पंजीयक वीरेंद्र डेहरिया का 18 वर्षीय एक मात्र पुत्र उदित डेहरिया है। घटना से डेहरिया परिवार पर कहर टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह उदित डेहरिया अपने निवास अरकॉन्स कालोनी से अपनी मम्मी को बाइक पर लेकर इस मार्ग पर स्थित दुबे अस्तपाल गया था। यहां  उदित की दादी माँ उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थी। वह अपनी माँ को दुबे अस्पताल में छोड़कर वापस घर जा रहा था कि एक तेज रफ्तार पिकउप वाहन खजरी चौक पर  टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में उदित के सिर पर चोट लगी और घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक रुका नही बल्कि फरार हो गया।। युवक को तत्काल ही मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही यह खबर डेहरिया परिवार को लगी उन पर कहर टूट पड़ा। उदित  उप पंजीयक वीरेन्द्र डेहरिया का एक मात्र पुत्र था। उदित 12 वी पढ़ रहा था और वर्तमान में वार्षिक परीक्षा दे रहा था। इसके साथ ही हिट एंड रन की एक और घटना नागपुर मार्ग पर भी कल रात घटित हुई है। घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय सुमित मंडराह की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने दोनो घटना पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। सवाल यह है कि एक सप्ताह में एक ही मार्ग पर हिट एंड रन की यह दूसरी घटना है। जिसका सीधा सा अर्थ है कि सिटी में यातायात पुलिस केवल दिखावा कर रही है। डी एस पी सहित दो – दो निरीक्षक और लंबी – चौड़ी फ़ौज सिटी में सुरक्षित यातायात की व्यवस्था नही कर पा रहे हैं। जबकि शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सिटी में एक बेहतर यातायात प्लान वक्त की जरूरत है। इस पर यातायात पुलिस कब काम करेगी।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker