Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

खेत से घर लौट रही थी महिला, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला; सिर-पेट पर गहरे घाव, कई हड्डियां टूटी

Metro City Media

मृतका की पहचान सुमन कौराइक (बुजुर्ग) के तौर पर हुई। बेटे रमेश  कोराड़क ने बताया कि उनकी मां रोजाना की तरह खेत से घर लौट रही थीं। उसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें सीधा जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी तेज थी कि महिला के सिर और पेट पर गहरे घाव आए, जबकि हाथ-पैर की कई हड्डियां टूट गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम—आरक्षक शीतल रघुवंशी और चालक हरिनारायण डहेरिया —मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल ले गए।डॉ. शुभांगी वाडबूदे ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

डॉक्टरों के मुताबिक महिला के शरीर में कई गंभीर चोटें थीं और कई हड्डियां पूरी तरह टूट चुकी थीं। महिला का शव अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।इधर पुलिस ने कहा कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है तथा मामले की जांच जारी है।

OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

Sorce – दैनिक भास्कर ऑनलाइन


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker