Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

छिंदवाड़ा लेटेस्ट: आज छिंदवाड़ा में वीवीआईपी डे—सीएम से लेकर कई बड़े मंत्री होंगे मौजूद, ट्रैफिक प्लान टाइट

Metro City Media

छिंदवाड़ा | जिले में आज राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार दोपहर बाद सीधे खजुराहो से छिंदवाड़ा आ रहे हैं। उनका यह दौरा बेहद संक्षिप्त लेकिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएम यहां भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के सुपुत्र के विवाह आयोजन (आशीर्वाद समारोह) में शामिल होंगे और वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

 

 सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

 

  • 02:50 PM – खजुराहो एयरपोर्ट से उड़ान

 

  • 03:50 PM – छिंदवाड़ा एयरस्ट्रिप पर आगमन

 

  • 04:05 PM – नरसिंहपुर रोड स्थित अग्यावल पैलेस पहुंचकर विवाह आयोजन में शिरकत

 

  • 04:50 PM – एयरस्ट्रिप से भोपाल के लिए उड़ान

 

  • 05:25 PM – भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पर लैंडिंग

 

  • सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था अलर्ट मोड पर

 

सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन, पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है, वहीं ट्रैफिक रूट में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कोई अवरोध न हो। सभी तैयारियां फुलप्रूफ बताई जा रही हैं।

  •  कई मंत्री भी पहुंचेंगे छिंदवाड़ा

 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी आज छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। इसमें—

 

  • नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

 

  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल

 

  • पीडब्ल्यूडी एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह

के भी आने की संभावना है।

  • स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी संभव

वाहिक कार्यक्रम में मौजूदगी के दौरान सीएम और मंत्रीमंडल के नेता स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। चर्चा है कि इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर भी बातचीत हो सकती है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker