Metro City Mediaछिन्दवाड़ा

छिन्दवाड़ा में अटल खेल महाकुम्भ

26 खेल विधाओं में शामिल होंगे 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी

Metro City Media

स्टेडियम में मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ श्रीगणेश..

छिन्दवाड़ा- भाजपा के अटल खेल महोत्सव का गुरुवार को शहर के स्टेडियम में रंगारंग आगाज हुआ विविध खेल संघ के बैनर तले एकत्र हुए खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर महोत्सव में उत्साह का संचार किया देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी  के जन्म जयंती महोत्सव को लेकर यह खेल महोत्सव खेल की प्रतिभाओं को मौका देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है 10  दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन उनके जन्म दिन 25 दिसम्बर को होगा  मार्च पास्ट के बाद  सांस्कृतिक कार्यक्रमों  की प्रस्तुति ने दर्शकों का  मनमोह लिया  अतिथियों ने  खिलाड़ियों को  उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना का पाठ अपने उदबोधन में पढ़ाया आयोजन समिति के संयोजक इन्द्रजीत सिंह बैस, सहसंयोजक नितिन खंडेलवाल,  खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने  बताया कि  खेल महोत्सव में 26 खेलो में लगभग 10 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को मैडिल, ट्रॉफी, शील्ड  और  प्रमाण पत्र  दिए जाएंगे पहले दिन हाकी, फुटबाल, क्रिकेट बेडमिन्टन ,सहित अन्य खेलों की स्पर्धाए हुई

इन्होंने किया उदघाटन..

स्टेडियम में अटल खेल महोत्सव का  श्रीगणेश भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, नत्थनशाह कवरेती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री परमजीत विज, टीकाराम चन्द्रवंशी, निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, सहित के.आर. तिवारी, एस.आई.खान, एच.एस. झिरवार, रविकांत अहरवार, जावेद खान,  शबनम खान,  भारती साहू,  गरिमा दामोदर, सहित खेल अधिकारी व खेल प्रशिक्षको की  उपस्थिति में किया गया

अटल जी के योगदान को जाने भावी पीढ़ी-बंटी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू बंटी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी हमारे देश के पूर्व पी एम अटल बिहारी बाजपेयी के देश मे दिए गए अदभुद योगदान को याद रखे समझे  और उनके कार्यो और स्थापित  आदर्शों से शिक्षा ले प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने परमाणु परीक्षण किया कारगिल में पाकिस्तान के मनसूबे ध्वस्त किए देश के विकास में स्वर्णिम चतुर भुज ,प्रधानमंत्री सड़क सहित अनेक योजनाएं दी  भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और चौरई के पूर्व विधायक रमेश दुबे ने कहा कि खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को मंच देने का बड़ा माध्यम है छिंदवाड़ा ने भी देश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं
इनका है संचालन दायित्व..
खेल महोत्सव संचालन में रामा राव नागले, सुशील पटवा, अजय ठाकुर जेएसआर नायडू , राजेंद्र ठाकुर,  जी पाशा , रविकांत अहिरवार , खेल शिक्षक आशा माहूले, नूतन बारस्कर, उर्मिला, उपाध्याय,युवराज डोंगरे , कमल अहिल्या सहित नीरज भारद्वाज, राजकुमार बघेल ,शंकर बरमैया, भारत घई, माइकल पहाडे, अरविंद राजपूत, आलोक साहू सहित अलग अलग खेलो के  खेल प्रभारी बनाकर संचालन व्यवस्था तय की गई हैं महोत्सव में शहर के अलग-अलग मैदानों में अब रोज खेल स्पर्धाएँ होंगी


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker