Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

सिवनी के गौ वंश हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई : सी एम डॉ मोहन यादव ने कलेक्टर – एस पी को हटाया

रीवा नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन सिवनी की नई कलेक्टर

Metro City Media

♦भोपाल मध्यप्रदेश-

सिवनी जिले के गौ – वंश हत्याकांड को लेकर  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सख्त एक्शन में है। उन्होंने सिवनी जिले के कलेक्टर और एस पी को हटा दिया है। सी एम ने आरोपियों के खिलाफ रासुका में कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। इस कांड के बाद से जबलपुर आई जी अनिल कुशवाह लगातार सिवनी में बने हुए हैं। प्रकरण में अब तक चार आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। जिनमे दो आरोपियों पर रासुका लगाई गई हैं। इसके साथ ही विविध थाना क्षेत्रों में करीब दर्जन भर संदिग्ध राउंडअप है। जिनसे लगातार पूछताछ हो रही है।

सामूहिक रूप से गौ – वंश की हत्या के इस कांड ने सिवनी, बालाघाट ,मंडला सहित छिन्दवाड़ा जिले के सनातनियो को हिलाकर रख दिया है। हत्याकांड के विरोध में सिवनी बंद, बालाघाट बंद और मंडला बंद के बाद अब छिन्दवाड़ा बंद की तैयारी चल रही है। इसको लेकर छिन्दवाड़ा के छोटा बाजार रामलीला मंच में रविवार को दोपहर 12 बजे बड़ी बैठक होने जा  रही है। जिसमे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रैली के  साथ ही गौ – वंश की रक्षा के लिए सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की जाएगी।

सिवनी के इस कांड में तथाकथित आरोपियों ने मचगवा ,धूमा, सहित अन्य क्षेत्र में करीब 80 गौ – वंश की गर्दन रेतकर  उनके शव बैनगंगा नदी में बहाने के साथ ही यहाँ – वहां फिंकवा दिए थे। जब इतनी बड़ी संख्या में गौ – वंश के शव मिले तो लोगो मे आक्रोश छा  गया। सिवनी बालाघाट सहित नैनपुर में तनाव के हालात बन गए थे। एक्शन में आई पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों  को पकड़ा है। साथ ही दर्जन भर से ज्यादा संदिग्ध राउंडअप किए गए हैं। पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तीनो जिलों की स्थिति पर नजरें बनाए हुए हैं।

राज्य सरकार ने भी सिवनी जिले के इस कांड को संज्ञान में लिया है। मामले की गम्भीरता को इसी से समझा जा सकता है कि  पकड़े गए चार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने जबलपुर आई जी अनिल कुशवाह स्वयं कोर्ट गए थे।

इस मामले में  शनिवार की रात व्यस्त कार्यक्रमो से भोपाल लौटकर  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपडेट लिया और तत्काल ही सिवनी जिले के कलेक्टर क्षितिज सिघल और एस पी आर के सिंह को हटाने के आदेश दिए हैं। राज्य शासन ने रीवा नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन को सिवनी का नया कलेक्टर और इंदौर ग्रामीण के एस पी सुनील कुमार को एस पी नियुक्त किया है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker