Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिन्दवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष कार्यकताओं सहित भाजपा में शामिल

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

-नारी सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की छिन्दवाड़ा नगर अध्यक्ष रही “सागर ब्योत्रा” ने आज पूजा लाज हजारो की संख्या में महिलाओं के साथ  छिन्दवाड़ा के विधानसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समक्ष “भाजपा” की सदस्यता ले ली है।   भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने स्वागत कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर श्रीमती सागर ब्योत्रा और महिलाओं ने सामूहिक रूप से छिन्दवाड़ा की माटी के लाल “विवेक बंटी साहू ” को विधायक बनाने का संकल्प लिया।

पार्टी में श्रीमती सागर ब्योत्रा सहित सभी महिलाओं का स्वागत करते नए छिन्दवाड़ा विधानसभा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने  कहा कि कांग्रेस में  “नारी सम्मान कही नही है। कांग्रेस ने हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सबसे लोकप्रिय योजना “लाडली बहना” की नकल में “नारी सम्मान  योजना” की झूठी घोषणा कर रखी है। इसका ढिंढोरा  कांग्रेस ने छिन्दवाड़ा के परासिया से ही पीटा था। कांग्रेस का महिला सम्मान उसके टिकट वितरण से ही उजागर हो गया है कि कांग्रेस ने यहां सात में से एक भी सीट पर महिला उम्मीदवार को मौका नही दिया है। भाजपा ने सात में से दो सीट परासिया से “ज्योति डेहरिया” और अमरवाड़ा से ” मोनिका बट्टी” को टिकट दिया है।

भाजपा ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनके मान- सम्मान स्वाभिमान के लिए अनेक योजनाएं बनाकर  क्रियान्वन कर “महिलाओं” को लाभ दिया है। लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना , आजीविका मिशन उज्ज्वला से लेकर शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार और महिला आरक्षण बिल तक दिया है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री परमजीत विज  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। श्रीमती सागर ब्योत्रा के नेतृत्व में छिन्दवाड़ा  के विविध वार्डो की महिलाओं ने सामूहिक रूप से भाजपा की सदस्यता ली है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker