नगर निगम छिन्दवाड़ा में “महापौर” के दफ्तर में भाजपा ने चस्पा किया नोटिस, करोड़ो का बजट मिलने के बाद भी “कांग्रेस” पर कार्य ना करने का आरोप
भाजपा जिला अध्यक्ष , नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षद और पदाधिकारी पहुंचे थे नगर निगम

मुकुन्द सोनी ♦ छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
छिन्दवाड़ा नगर निगम में आरक्षित आदिवासी सीट से महापौर निर्वाचित होकर कांग्रेस के पोस्टर बॉय बने ” विक्रम अहके के “कारनामे” भी अब सामने आने लगे हैं। मंगलवार को भाजपा ने उनके दफ्तर पहुंचकर चेम्बर के बाहर दीवार पर नोटिस चस्पा कर दिया है कि भाजपा की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के नगर निगम को करोड़ो का बजट दिया है। इसके बावजूद ” महापौर” शहर के हित विकास के लिए कार्य नही करा पा रहे हैं। निर्माण कार्यो की फाइलों को अपने पास रखते हैं और ठेकेदार से “कमीशन” तय होने के बाद भुगतान के लिए भेजते हैं।
हाल ही में कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय में ” कमिश्नर” राहुल सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोप लगाया था कि अधिकारी “पक्षपात” कर रहे हैं लेकिन आज भाजपा ने नगर निगम को अब तक प्रदेश और केंद्र सरकार से मिले ” बजट” की सूची लेकर नगर निगम कार्यालय में ” महापौर” से मिलने दस्तक दी जब वे कार्यालय में नही मिले तो उनके कार्यालय के बाहर नोटिस लगा दिया।
नगर निगम का भाजपा पार्षद दल भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू बंटी और प्रतिपक्ष नेता विजय पांडेय के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचा था। महापौर के ना मिलने पर भाजपा नेताओं ने “कमिश्नर” राहुल सिंह से मुलाकात की और समस्याओ पर खुली चर्चा कर शहर के हित मे कड़े फैसले लेकर कार्यवाही करने की बात कही है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक साहू बंटी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिन्दवाड़ा नगर निगम को सड़कों के डामरीकरण के लिए 32 करोड़, अधोसंरचना विकास के लिए 8 करोड़ , पार्कों के उन्ननयन के लिए 40 लाख का बजट बिना किसी भेदभाव जे दिया है। इसके बाद भी कांग्रेस के महापौर कोई कार्य करने को तैयार नही है। निगम में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओ का क्रियान्वयन भी ठीक ढंग से नही हो रहा है।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष विजय पांडेय ने कहा कि शासन ने ” कमिश्नर” को अब एक करोड़ तक के कार्य बिना परिषद की मंजूरी के करने और भुगतान के अधिकार दिए हैं। इन हालातों में कमिश्नर अपने अधिकार क्षेत्र का उपयोग कर कार्य कराए। कांग्रेस “श्रेय” के चक्कर मे कोई काम नही कर रही है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है उसके पास श्रेय का कोई मौका ही नही है। इसके अलावा अनेक आरोप भी नगर निगम के महापौर सहित कांग्रेस पार्षद दल पर मढे गए हैं।
भाजपा ने कमिश्नर के समक्ष रखे ये मुद्दे…
भाजपा नेताओं ने कमिश्नर राहुल सिंह के समक्ष लिखित ज्ञापन में अनेक मुद्दे रखे हैं और यही ज्ञापन महापौर चेम्बर के बाहर भी चस्पा किया है ज्ञापन में कहा गया है कि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा छिंदवाड़ा नगर के विकास के लिए अनेकों योजनाओं में स्वीकृत राशि का उपयोग आपकी परिषद द्वारा नहीं किया जा रहा है, जबकि मध्यप्रदेश एवं केन्द्र की सरकार के द्वारा बिना भेदभाव के नगर निगम छिंदवाड़ा को सभी योजनाओं में राशि आवंटित की जा रही है। आपका यह कृत्य सरकार की गंशा की विपरीत और छिंदवाड़ा नगर की जनता के साथ अन्याय है-
- कायाकल्प योजना में 32 करोड़ की राशि से शहर की सड़कों के डामलीकरण कार्य की स्वीकृति नहीं
- 8 करोड़ रुपये के मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास कार्यो के प्रस्ताव आपके द्वारा तक नही भेजे गए।
- प्रधानमंत्री आवास योजना में इमलीखेड़ा, परतला और खजरी में 101 परिवारों को आवास आवंटन फाइल लम्बित रखी गई है
- कायाकल्प योजना और मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना में एमआईसी के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाकर नगर के विकास को अवरुद्ध है।
- आपके कार्यकाल में अनेको कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कि पिछले दरवाजे से भर्ती की गई जबकि कर्मचारियों के भर्ती संबंधित टेंडर की नस्ती को रोककर आपके द्वारा 400 से 500 कर्मचारियों जिनकी मर्ती टेंडर प्रक्रिया के द्वारा की जानी थी उसे भी रोककर बेरोजगारों पर अन्याय किया जा रहा है।
- आपके क्रियाकलापों के कारण नगर निगम छिंदवाड़ा की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है।
- विकास कार्यो की फाइले आप अपने पास रख लेते हैं, जब तक ठेकेदारों से कमीशन तय नहीं होता तब तक ये फाइले आप आगे नहीं बढ़ाते है इसके पूर्व नगरपालिका और नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के द्वारा ऐसे कृत्य पूर्व में कभी भी नहीं किए गए हैं।
ये रहे उपस्थित..
कमिश्नर राहुल सिंह को ज्ञापन देने के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, सत्येन्द्र तिवारी गुड्डा मामा, भारत घई, राहुल उइके, श्रीमती षिल्पा माइकल पहाड़े, संजीव रंगू यादव, बलराम साहू, राजकुमार बघेल, अमरसिंह मरावी, ओम चौरसिया, पंकज पाटनी, मनीष निर्मलकर, नितिन मरकाम, रवि मालवी, बिट्टू मंडराह, ममल जैन, नवीन बारस्कर, आनन्द शुक्ला मोरेष्वर हिवसे, जीतसिंह पटेल, बबलू पराते, सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।