छिन्दवाड़ा की राजनीति में भाजपा का बड़ा दांव: गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष “मोनिका बट्टी” ने ली पार्टी की सदस्यता
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू का प्रयास, अमरवाड़ा में अब भाजपा की जीत पक्की

♦छिन्दवाड़ा
भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष “मोनिका बट्टी” ने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास मे मुख्यमंत्री “शिवराज सिंह चौहान” के समक्ष “भाजपा” की सदस्यता ले ली है। छिन्दवाड़ा की “राजनीति में यह अब तक का सबसे बड़ा “धमाका” है। इसका बड़ा फायदा भाजपा को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिलेगा। छिन्दवाड़ा जिले में ‘भाजपा संगठन” को विस्तार और नया आयाम देने वाले जिला अध्यक्ष “विवेक बंटी साहू” के प्रयास से भाजपा को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सफलता मिली हैं।
मुख्यमंत्री “शिवराज सिंह चौहान” ने “मोनिका बट्टी” को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। मोनिका बट्टी” छिन्दवाड़ा में “गोंडवाना” आंदोलन के जनक मनमोहन शाह की बेटी है। मनमोहन शाह बट्टी गोंडवाना के दम पर ना केवल ” अमरवाड़ा” विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे बल्कि उन्होंने जिले भर में अपना संगठन खड़ा कर “कांग्रेस” को कड़ी चुनोतियाँ दी थी। पिछले लोकसभा चुनाव के समय “मनमोहन शाह बट्टी” स्वयं भाजपा में शामिल होकर ” लोकसभा” का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन ऐन वक्त पर किसी वजह से उनकी जवाइंग टल गई थी किंतु अब बदलती और विस्तारित भाजपा में उनकी बेटी “मोनिका बट्टी” ने भाजपा का दामन थामकर जिले में आदिवासी उत्थान को सही दिशा देने का सही कदम उठाकर “राजनीति” में बड़ा “धमाका” कर दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के इस प्रयास से भाजपा अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में दोहरी मजबूत स्थिति में आ गई है। इसमे कोई दो मत नही है कि अब पार्टी मोनिका को “अमरवाड़ा” से “उम्मीदवार” बनाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व जिला मंत्री नितिन तिवारी, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवशी और दारा जुनेजा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समक्ष उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सदस्यता दिलाई और पार्टी का दुपट्टा भी पहनाकर पार्टी में “स्वागत” किया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद” मोनिका बट्टी” ने कहा कि वे उनके पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय मनमोहन शाह बट्टी के गोंडवाना आंदोलन को आगे बढ़ाएंगी। आदिवासियों के हित की लड़ाई भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगी I छिंदवाड़ा से भाजपा का सांसद और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर आदिवासियों के उत्थान के लिए काम करेंगी। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे I उन्होंने कहा कि भाजपा की आदिवासियों के उत्थान की नीतियों , योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही देश और प्रदेश का विकास सम्भव हुआ है I
अमरवाड़ा में खुशी की लहर..
बट्टी के भाजपा प्रवेश पर अमरवाड़ा में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके भाजपा में प्रवेश का भारिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, जनपद अध्यक्ष नीलेश कंगाली, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हजारी साहू, जिला मंत्री मनोज नेमा, वरिष्ठ नेता संतोष नेमा,सुभाष चचड़ा, नितिन तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष देवेन्द्र जैन, ललिता वर्मा, नवीन जैन, मोनिका शंभू साहू, संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, पवन बंजारा, शैलेन्द्र पटेल, सोनू सरस्वार, राजेश डेहरिया, संतोष यादव, सुमित गुप्ता, सरपंच योगेश यादव, कैलाश साहू, परसदी पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभू साहू, जिला पंचायत सदस्य चैनसिंह जघेंला, नगरपालिका सभापति विनोद साहू, आरिफ शाह, संजू अमरलाल सूर्यवंशी, दीपा मुकेश सूर्यवंशी, नीतू पटेल,सरपंच धनपाल शाह, घनश्याम ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।