Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिन्दवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज : कमलनाथ को छिन्दवाड़ा में ही घेरने की भाजपा की रणनीति कामयाब, कार्यकताओं का बढ़ाया मनोबल, जनता से मांगी लोकसभा सीट

पातालेश्वर वार्ड में कार्यकर्ता मनोज मर्सकोले के घर किया भोजन

Metro City Media

 

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

मध्यप्रदेश में बम्पर जीत के बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिशन लोकसभा  पर जुट गए हैं। छिन्दवाड़ा सात सीटो वाला बड़ा लोकसभा क्षेत्र है।  विधानसभा के चुनाव में यहां की  सातों विधानसभा सीट हारने के बाद भी वे सबसे पहले छिन्दवाड़ा  ही आए और  कहा कि विधानसभा ना सही अब लोकसभा में यहां कमल खिला देना।  लोकसभा चुनाव मई -जून में  होंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वे अग्रेसिव है। उन्होंने कहा कि मोदी जी भारत की धरती पर भगवान का अवतार हैं। अयोध्या राम मंदिर , धारा 370 की समाप्ति से लेकर विश्व मे बढ़े भारत के प्रभाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमे मोदी जी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है और मध्यप्रदेश से 29 कमल फूल की माला भेंट करना है।

विधानसभा चुनाव में  पूर्व मुख्यमंत्री कमकनाथ को छिन्दवाड़ा में ही बांधे रखने की कामयाब रणनीति  पर उन्होंने कहा कि  मै  बुधनी से चुनाव लड़ा केवल फार्म भरने और वोट डालने गया था और एक लाख से ज्यादा वोट से जीता। बुधनी की जनता ने मुझे बुधनी में घुसने नही दिया कि आप जाओ प्रदेश की चिंता करो। लेकिन कमलनाथ के बारे में जब भी पूछता तो पता चलता था कि छिन्दवाड़ा में  ही है। मामा पूरे प्रदेश में घूमता रहा और दादा छिन्दवाड़ा में ही रह गए। आपने कमलनाथ को यही बांध दिया छिन्दवाड़ा से निकलने नही दिया। मध्यप्रदेश में पांचवी बार सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमे 166 सीट पर  बम्पर जीत मिली है। मध्यप्रदेश में हमे 48.6 वोट मिले हैं। 2003 में जब हम 173 सीट जीते थे तब हमें  42 प्रतिशत वोट मिले थे। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

छिन्दवाड़ा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए  उन्होंने कहा कि  सातों सीट में हार से किसी को निराश होने की जरूरत नही है।  मैं साथ खड़ा हूँ। हम छिन्दवाड़ा का भी विकास  और  कल्याण करेंगे।  आप सब  काम करोगे। मैं छिन्दवाड़ा के  विकास की गारंटी का वचन देता हूँ। हम छिन्दवाड़ा को नही छोड़ सकते हैं। मैं यहां छिन्दवाड़ा की जनता को वचन देने आया हूँ।

उन्होंने कहा कि अब हम प्रत्येक  परिवार एक रोजगार का संकल्प पूरा करना है। सेल्फ हेल्प ग्रुप से लाडली बहना को लखपति बहना बनाना है। हम अपना हर एक वादा निभाएंगे हर संकल्प को पूरा करेंगे।इसके लिए छिन्दवाड़ा को भी  एक संकल्प लेना होगा कि  हमे मोदी जी को फिर से पी एम बनाना है। मध्यप्रदेश के मिशन 29 में 29 लोकसभा जिताना है। आप छिन्दवाड़ा से एक कमल फूल भेंट करो।

छिन्दवाड़ा पहुंचने पर  हवाई पट्टी से लेकर मार्ग में  जगह- जगह उनका भव्य अभिनंदन किया गया। दशहरा मैदान पहुंचने पर लाड़ली बहनों ने उन पर फूल बरसा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  छिन्दवाड़ा के पातालेध्वर वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता मनोज मर्सकोले के घर भोजन भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रियवर सिंह,  नाना मोहोड़, नत्थन शाह, लखन वर्मा, ज्योति ठाकुर, मोनिका बट्टी, प्रकाश उइके,    टीकाराम चंद्रवंशी , अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, कन्हई राम रंघुवंशी, परमजीत विज ,अरविंद राजपूत  सहित पार्टी पदाधिकारी और  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker