पांढुर्ना के मोहीघाट में बस पलटी, पांच यात्रियों की मौत, 41 यात्री घायल
भोपाल से हैदराबाद जा रही थी वर्मा ट्रेवल्स की बस

♦पांढुर्ना मध्यप्रदेश-
पांढुर्ना के मोहीघाट में गुरुवार की रात बड़ा बस हादसा हो गया है। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है और 41 यात्री घायल है। घायलों को पांढुर्ना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस भोपाल के वर्मा ट्रेवल्स की है जो भोपाल से हैदराबाद जा रही थी। कुछ गंभीर घायलों को नागपुर मेडिकल भी रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस क्रमांक सी जी – 2871 पांढुर्णा के तिगांव बंदरिया ढाबे के पास मोहीघाट में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना की सूचना पर पांढुर्णा एस पी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पांढुर्ना अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में तीन यात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही दो यात्रियों ने नागपुर में दम तोड़ दिया है। 41 यात्री घायल है। जिनमे दर्जनों यात्रियों को फेक्चर हो गया है।
पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। बस के चालक और मालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस का ड्राइवर नशे में था और तेज गति से बस दौड़ा रहा था कि अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पांढुर्ना कलेक्टर अजय देव शर्मा और एस पी सूंदर सिंह कनेश घटना स्थल के बाद पांढुर्ना सिविल हॉस्पिटल भी पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। यहां डॉक्टर्स की टीम पूरी रात घायलों के उपचार में लगी रही।