छिन्दवाड़ाधार्मिक

भगवान राम की आस्था में उमड़ा छिन्दवाड़ा ,राम नवमी पर भगवामय शहर में गूंजे जय श्री राम के उदघोष

सुनील लहरी और सांसद नकुलनाथ भी हुए शामिल

Metro City Media

  छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

छिन्दवाड़ा में हिन्दू उत्सव समिति की राम नवमी रैली में भगवान राम के प्रति आस्था में पूरा शहर उमड़ पड़ा 11 किलोमीटर के सर्कल में करीब तीन किलोमीटर लंबी यह रैली थी जो प्रमाणित कर रही थी कि देश मे भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या के बाद कही उत्सव है तो वह छिन्दवाड़ा ही है   भगवामय शहर में हर तरफ जय श्री राम के उदघोष गूंजते रहे चार फाटक दादा धूनी वाले मन्दिर से निकली रैली करीब पांच घण्टे तक शहर के मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची जहां सुंदरकांड पाठ के साथ महाआरती की गई रैली में रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी और सांसद नकुलनाथ भी शामिल हुए  रैली में हजारो की संख्या में मातृ शक्तियां नेतृत्व करते चल रही थी युवाओ जोश उत्साह से धर्म के प्रति आस्था में श्वेत ,भगवा , केसरिया वस्त्र के साथ हाथो में भगवा ध्वज लिए अपने दो पहिया वाहनों से चल रहे थे  रैली का मार्ग में जगह – जगह स्वागत किया गया रैली के लिए शहर में 100 से ज्यादा स्वागत द्वार के साथ ही सैकड़ो होर्डिंग्स लगाए थे मार्ग भगवा तोरणों से सजा था डी जे ,बैंड बाजा की धुन पर युवाओ का नाचना गाना भी रैली में जमकर चला वही आतिशबाजी से आसमान रंगीन रहा सांसद नकुलनाथ ने हेलीकाप्टर से रैली पर पुष्प वर्षा भी कराई  सैकड़ो युवाओ के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने भी रैली का स्वागत किया और रैली में शामिल होकर भगवा लहराया हिदू उत्सव समीति के हरिओम सोनी ,संतोष राय ,शिव मालवी विजय पांडेय ,अरुण शर्मा सहित सदस्यो ने व्यवस्था सम्हाली रैली के लिए पुलिस प्रशासन ,नगर निगम और जिला प्रशासन ने भी अपना सहयोग दिया  राम नवमी पर शहर राम मय नजर आया शहर के मंदिरों में उत्सव के साथ ही भजन कीर्तन मण्डलो और सामाजिक संस्थाओं ने भी उत्सव पर अपने – अपने आयोजन कर भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था परिलक्षित कर रैली में सहभागिता की

जगह – जगह विविध आयोजन ..

  •  दशहरा मैदान में सुंदरकांड पाठ और महा आरती
  • छोटा बाजार  राम मंदिर में  सत्य धर्म मंडल ने मनाया श्री राम जन्म उत्सव
  • तुलसी रामायण मण्डल ने छोटा बाजार से अनोखे अंदाज में निकाली भगवान श्री राम की झाँकी शोभा यात्रा
  • सुंदरकांड ग्रुप ने कुंडीपूरा क्षेत्र से निकाली शोभा यात्रा
  • जिला प्रशासन ने दशहरा मैदान में किया श्री राम प्राकटय महोत्सव का आयोजन
  •  चार फाटक खेड़ा पति माता मंदिर से निकाली गई श्री राम रथ यात्रा
  • रघुवंशी समाज ने सिवनी मार्ग स्थित रघुवंशम लॉन से निकाली शोभायात्रा
  • पंजाब भवन में पंजाबी समाज ने मनाया श्री राम जन्म उत्सव
  • आंध्रा एसोसिएशन ने रेलवे इंस्टीट्यूट में राम दरबार बनाकर मनाई रामनवमी
  • चौरसिया समाज ने वार्षिक सम्मेलन के साथ मनाया राम जन्म महोत्सव
  • श्याम टाकीज क्षेत्र में बनाई गई भगवान श्री राम की आकर्षक झांकी
  •  जनता कालोनी से निकाली गई  श्री राम दरबार झांकी के साथ शोभा यात्रा


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker