Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

Chhindwada Politics: भाजपा ने छिन्दवाड़ा लोकसभा कोर कमेटी से पूर्व विधायको को किया दरकिनार, नई कमेटी में नही दी जगह

पूर्व मंन्त्री चंद्रभान सिंह सहित विधायक रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया के साथ ही उत्तम और आशीष ठाकुर को नही मिली जगह

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

भाजपा की छिन्दवाड़ा लोकसभा कोर कमेटी से पूर्व विधायको को दरकिनार  कर दिया गया है। इनमे  पूर्व मंत्री चंद्रभान, रमेश दुबे ताराचंद बावरिया, के साथ ही उत्तम ठाकुर और आशीष ठाकुर शामिल हैं। इन नेताओं पर  विधानसभा चुनाव में भीतरघात के आरोप है। विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने छिन्दवाड़ा लोकसभा के लिए अपनी नई कोर कमेटी बनाई है। कमेटी में इन नेताओं को जगह ना मिलने से जिले के राजनीतिक गलियारे में माना जा रहा है कि पार्टी इन नेताओं को भले ही बाहर का रास्ता ना दिखाए पर जवाबदारियों से दूर ही रखेगी।

छिन्दवाड़ा की प्रदेश संगठन द्वारा गठित नई कोर  कमेटी में जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, तीनों जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, कांता ठाकुर , परमजीत विज,, लोकसभा संयोजक शेषराव यादव  लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर,, लोकसभा प्रवास प्रभारी कविता पाटीदार  के अलावा तीन पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, रमेश पोफली और नरेंद्र परमार व विधानसभा चुनाव  जिला संयोजक  कन्हईराम रघुवंशी को शामिल किया गया है। पार्टी कोर कमेटी में विधानसभा चुनाव लड़े सातों प्रत्याशियो को स्थान दिया है। इनमे छिन्दवाड़ा से विवेक साहू, सौसर से नाना मोहोड़, पांढुर्ना स प्रकाश उइके, चौरई से लखन वर्मा, अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी, परासिया से ज्योति डेहरिया, जुनारदेव से नत्थन शाह शामिल है।

भाजपा ने अपनी नई कोर कमेटी को लोकसभा चुनाव की तैयारी की जवाबदारी दी है। भाजपा की नई कोर कमेटी के सदस्यों के नाम सामने आने से माना जा रहा है कि पार्टी पूर्व विधायको की कार्यप्रणाली से खासी नाराज हैं। पिछले दिनों  भीतरघात के मय प्रमाण  सहित इन नेताओं की  शिकायत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जिला भाजपा  के नेताओ ने की थी।  तब पार्टी नेताओं ने कार्यवाही की बात कही थी। लगभग दो दशक से भाजपा की सभी कोर कमेटी में शामिल रहने वाले इन नेताओं को दरकिनार किए जाने से तय हो गया है कि भाजपा प्रदेश संगठन ने इन नेताओं पर विश्वास जताना छोड़ दिया है।

कोर कमेटी से बाहर  नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, उत्तम ठाकुर, आशीष ठाकुर की विधानसभा चुनाव में गतिविधियों को ठीक नही माना गया है। विधानसभा चुनाव में इन नेताओं ने प्रत्याशी बदले जाने पर अपने ही विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का मोर्चा नही संभाला  था।

कमेटी में अभी प्रभारी मंत्री का पद  रिक्त है। माना जा रहा है कि पार्टी प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर के साथ ही छिन्दवाड़ा जिले का प्रभारी मंन्त्री बना सकती है। हालाकि अभी जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा नही हुई है। लोकसभा कोर कमेटी का गठन प्रदेश भाजपा ने किया है। इसके पूर्व पार्टी ने  जिला प्रबंध समिति से भी कुछ नेताओं को बाहर ही रखा  था। भाजपा ने छिन्दवाड़ा में लोकसभा की तैयारी के लिए नए  विस्तारक के तौर पर अशोक यादव के स्थान पर सत्येंद्र यादव विदिशा की नियुक्ति की है वही जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिख है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker