Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

बकायदारों पर नगर निगम कमिश्नर का एक्शन: प्रीमियम जमा ना करने पर दुकान का आवंटन किया रद्द, आठ घरों के काटे नल कनेक्शन, बड़वन से हटाई दर्जन भर अवैध गुमठियां

राजस्व और अतिक्रमण दस्ते को लगाया काम पर , बकायदारों की नही हो रही खैर

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

नगर निगम के बकायदारों पर कमिश्नर राहुल सिंह का बड़ा एक्शन चल रहा है। शुक्रवार को उन्होंने इमलीखेड़ा स्थित निगम काम्प्लेक्स की दुकानों के एक बकाएदार की दुकान का आवंटन ही निरस्त कर दिया है। इसके अलावा शहर में संपत्ति कर के आठ बड़े बकायदारों के घर के नल कनेक्शन काट दिए गए हैं। इतना ही नही ई एल सी चौक से कलेक्टर बंगला मार्ग से दर्जन भर गुमठियों को हटा दिया गया है।  इनमे सांची दुग्ध पार्लर के नाम पर लगाई गई अवैध गुमठी भी हटा दी गई है। नगर निगम बकाया संपति कर, जल कर, लीज रेंट, दुकानों का प्रीमियम और किराया की वसूली के साथ अवैध निर्माण और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती में है।

जानकारी के अनुसार  इमलीखेड़ा स्थित नगर निगम के शॉपिंग काम्प्लेक्स में दुकान नंबर 16 का प्रीमियम जमा न करने पर दुकान आवंटन  निरस्त कर अमानत राशि राजसात कर ली गई है। यह दुकान अनिरुद्ध नागौत्रा पिता अरुण नागौत्रा ने नगर निगम की निविदा के आधार पर 23  लाख में खरीदी थी। दुकान आवंटन के दौरान उसने केवल 10 प्रतिशत प्रीमियम राशि 2 लाख 30 हजार ही जमा की थी। इसके बाद से कोई भुगतान नही किया था। नगर निगम के राजस्व विभाग के बार- बार के नोटिस और समय अवधि दिए जाने के बाद भी बकाया राशि जमा नही की जिस पर निविदा शर्तो के उलंघन पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दुकान का आवंटन ही निरस्त कर दिया गया है। साथ ही जमा अमानत राशि राजसात कर  ली गई हैं। नगर निगम के शहर में दर्जनों शॉपिंग काम्प्लेक्स में डेढ़  हजार से ज्यादा दुकाने है।इन दिनों दुकानों के सभी बकायदारों को नोटिस दिए गए हैं कि बकाया राशि जमा करा देवे। बकाया को लेकर दुकानों में तालाबंदी भी की जा रही है। कमिश्नर  राहुल सिंह ने बताया कि  चिन्हित बकायदारों की दुकानों के आवंटन को निरस्त अमानत  राशि राजसात करने की कार्यवाही निरंतर  जारी रहेगी।

संपत्ति कर बकायदारों के घरों के काटे नल कनेक्शन..

इधर नगर निगम के राजस्व अमले ने संपत्ति कर के बकायदारों पर भी बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार को आठ बकायदारों के घरों के नल कनेक्शन काट दिए हैं। टीम ने  चंदनगांव जोन में कार्यवाही करते हुए  तीन,  कुकड़ा जगत जोन में   तीन और अन्य क्षेत्र में दो कनेक्शन काटे है। कार्रवाई जोन प्रभारी मुकेश चोखे, आर आई धर्मेंद  माहोरे  और ऋषभ स्थापक ने की है। प्रतिदिन ही दर्जनों बकायदारों के घरों के  नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ये वे बकाएदार है जो नगर निगम के नोटिस और टीम की ताकीद के बाद भी कर बकाया कर जमा करने के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।

बड़बन क्षेत्र से हटाई 12 गुमठियां..

नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने ई एल सी चौक से कलेक्टर बंगला मार्ग पर अवैध रूप से रखी गई दर्जन भर गुमठिया हटा दी है। इनमे सांची दुग्ध पार्लर जे नाम पर रखी गुमठी भी शामिल हैं।  कार्यवाही में अतिक्रमण दल प्रभारी सहायक यंत्री  नीरज तांबे सहित निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। बड़वन मार्ग पर नगर निगम ने ओपन जिम और जागर ट्रेक बनाया था किंतु अतिक्रमण के कारण इस क्षेत्र की शांति भंग हो रही थी और जिम सहित जागर ट्रैक का उपयोग नही हो पा रहा था।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker