छिन्दवाड़ा विधानसभा: सबसे ज्यादा 10 अभ्यर्थियों ने लिए नाम वापस ,मैदान में कमलनाथ- विवेक बंटी साहू सहित 11 प्रत्याशी
नाम वापसी से नही आई दो ईवीएम की स्थिति

Metro City News Chhindwada-
♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
चुनाव आयोग के लिए यह राहत की बात है कि छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में ” मतदान” के लिए दो “ईवीएम” की जरूरत नही है ।21 अभ्यर्थियों के नामांकन होने से यहां यह स्थिति बन रही थी किन्तु नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को यहां सबसे ज्यादा दस अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए है। नाम वापसी के बाद छिन्दवाड़ा विधनसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। यहां कांग्रेस के कमलनाथ और भाजपा के विवेक बंटी साहू सहित कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है। मुख्य मुकाबला कमलनाथ और विवेक बंटी साहू के बीच है।
नाम वापसी करने वाले निर्दलीय अभ्यर्थियों में नितिन वर्मा, श्री चंद चौरिया, सुलतराम , रूपेश मोहबे, किरण कुमरे, हेमंत गोहर, नेहा वानिया, कपिल सोनी, अब्दुल मंसूरी, मिथुन धुर्वे शामिल हैं। इनके नाम वापस लेने के बाद मैदान में 11 उम्मीदवार है। इनमे कांग्रेस से कमलनाथ, भाजपा से विवेक बंटी साहू, निर्दलीय सुभाष शुक्ला, परवेज कुरैशी, हर्षा स्नोदे, प्रमिला वर्मा, मोहन भारती, अजय नागवंशी, मुकेश काकोडिया, बसपा से त्रिविक राम, अहिँसा समाज पार्टी से राजेश तांत्रिक मैदान में उतरे है। छिन्दवाड़ा से आम आदमी और सपा का कोई उम्मीदवार नही है।
छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले लास्ट उप चुनाव में मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ ने विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ा था। भाजपा से पहली बार विवेक बंटी साहू मैदान में उतरे थे। कमलनाथ यहां 25 हजार 837 वोट से चुनाव जीते थे। उन्हें 1 लाख 14 हजार 459 और भाजपा के विवेक बंटी साहू को 88 हजार 622 वोट मिले थे। वर्तमान में छिन्दवाड़ा विधानसभा में कुल वोटर 2 लाख 81 हजार 683 है। इनमे महिला वोटर 1 लाख 41 हजार 2 और पुरुष वोटर 1 लाख 40 हजार 614 है। विधानसभा की सीमा नगर निगम छिन्दवाड़ा के 48 वार्डो से लेकर जनपद छिन्दवाड़ा की 56 ग्राम पंचायतो के 110 गांव तक है।
छिन्दवाड़ा विधानसभा के चुनाव पर केवल छिन्दवाड़ा नही बल्कि पूरे देश और मध्यप्रदेश की नजर है। पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ यहां से विधायक पद के लिए दूसरी बार मैदान में है वही भाजपा ने अपने जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को ही दिग्गज बनाकर मैदान में उतारा है। उनके लिए मोर्चा सम्हालने भाजपा के दिग्गजों का लगातार छिन्दवाड़ा आगमन हो रहा है। कमलनाथ ने अपने पुत्र नकुकनाथ को ही प्रचार की कमान दे रखी है।