Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा : अंधे मोड़ पर पलटा ट्रक , ट्रक ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान ।

Metro City Media

पांढुर्णा। पिपला और मेहराखापा के बीच स्थित कुख्यात अंधे मोड़ पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। छिंदवाड़ा की ओर जा रहा केले से लदा ट्रक मोड़ पर पहुँचते ही अनियंत्रित हुआ और देखते-ही-देखते किनारे पलट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि ट्रक पलटते ही ड्राइवर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। ट्रक के गिरते ही उसमें भरे केले सड़क पर दूर-दूर तक फैल गए।

सूत्रों के अनुसार, UP 32 WN 6427 नंबर का ट्रक पांढुर्णा से निकलकर चिंदवाड़ा की ओर बढ़ रहा था। मोड़ की पुलिया पर पहुँचते ही भारी लोड के कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रक साइड में पलट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पिपला पुलिस मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मोड़ पहले भी कई हादसों का कारण बन चुका है और यहाँ सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाने की जरूरत है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker