Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ताज़ा खबर : धनोरा-अमरवाड़ा मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित बस पलटने से कई घायल।

Metro City Media

छिंदवाड़ा जिले के धनोरा-अमरवाड़ा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अमरवाड़ा से धनोरा जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। अचानक हुए इस हादसे में करीब सात यात्री घायल हो गए।

 

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को धनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और रास्ते में आए एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सड़क किनारे पलट गई।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही धनोरा और बटकाखापा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया और अब हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मोड़ पर बस पलटी, वह काफी संकरा है और इस स्थान पर पहले भी कई वाहन हादसों का शिकार हो चुके हैं।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker