Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा न्यूज : अवैध शराब पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सांसद बंटी साहू ने मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार ।

Metro City Media

छिंदवाड़ा के एक गांव बड़गोनाजोशी में चल रहे विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान शनिवार को एक अलग ही माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब की शिकायत की। ग्रामीणों ने मंच के सामने ही बताया कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

ग्रामीणों की बातें सुनते ही सांसद बंटी विवेक साहू नाराज़ हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत मंच पर बुलाकर मामले की जानकारी मांगी। सांसद ने जिला पुलिस अधीक्षक और आबकारी अधिकारी को फोन पर निर्देश देते हुए कहा कि गांव के लोग रोज़ शराब की समस्या झेल रहे हैं और शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होना बेहद गंभीर है। उन्होंने तत्काल उचित कदम उठाने के आदेश दिए।

 

इसके बाद सांसद ने मंच से उमरानाल चौकी प्रभारी पारसनाथ आर्मो को बुलाकर जनता के सामने पूछा कि गांव में अवैध शराब की बिक्री पर क्या कार्रवाई की गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस लगातार अभियान और जागरूकता चला रही है, लेकिन जब सांसद ने दोबारा जनता से पूछा कि क्या कार्रवाई हुई है, तो पूरे मैदान में मौजूद लोगों की आवाज एक साथ गूंजी –

“नहीं… कोई कार्रवाई नहीं हुई!”

यह सुनते ही सांसद ने मौके पर ही कठोर लहजे में चौकी प्रभारी को फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव में अवैध शराब की बिक्री किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही नहीं चलेगी और कार्रवाई का असर जल्द ही ग्रामीणों को दिखना चाहिए।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker