Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा लेटेस्ट : नगर निगम पर उठे सवाल , पुलिस प्रशासन को हटाना पड़ा अतिक्रमण।।

Metro City Media

जिला छिंदवाड़ा नगर निगम अतिक्रमण निरोधक दस्ते पर सवाल उठने लगे है , जब पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए सड़कों पर ठेला संचालकों पर कार्यवाही करते हुए समान जप्त कर लिया , बात तो यह है कि नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक अलग दस्ता बना रखा है पर वह कितना प्रभावशाली है इसका पता पुलिस की कार्यवाही देखने से पता चल रहा है ।

टी आई आशीष धुर्वे ने बताया कि पुलिस टीम ने कल सड़कों पर ठेला संचालकों पर कार्रवाई करते हुए समान जप्त किया और भविष्य में सड़कों पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी देते हुए उन्हें शहर की व्यस्त याता यत सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा ।

पुलिस प्रशासन ने देव होटल के सामने व मेडिकल कॉलेज, समेत पीजी कॉलेज रोड , श्रीवास्तव कॉलोनी फाटक तक कार्यवही करतें हुए समान जप्त किया । प्रशासन टीम का कहना था कि सड़क किनारे यह दुकान लगाने के कारण शहर की याता यात व्यवस्था बहुत प्रभावित होती है जिस कारण दुर्घटनाएं भी हो सकती है , पुलिस अधीक्षकों का कहना है कि यह करवाही जारी रहेगी , शहर की याता यात व्यवस्था बेहतर से बेहतरीन की तरफ लेकर जाना है ।

OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA –  https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker