Metro City Mediaछिन्दवाड़ाधार्मिकनगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा : जय श्रीराम के नारों से गूंजा पोला ग्राउंड, साध्वी सरस्वती के उद्बोधन ने खींचा सभी का ध्यान।

Metro City Media

छिंदवाड़ा के पोला ग्राउंड में शनिवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन ने जिलेभर में गूंज पैदा कर दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम में कथावाचक एवं हिंदुत्व की मुखर आवाज़ साध्वी सरस्वती मुख्य वक्ता के रूप में मंच पर रहीं।

भारत माता के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोग सम्मेलन में शामिल हुए।

राष्ट्रसेविका समिति की प्रांत प्रचारिका वसुधा दीदी एवं सह प्रांत प्रचारक श्रवण जी ने अपने संबोधन में सनातन धर्म, सामाजिक समरसता और पंच परिवर्तन के माध्यम से जाति-भेद समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने गुरु तेग बहादुर, चार साहिबजादों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बलिदान को स्मरण करते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता साध्वी सरस्वती ने अपने तीखे और ओजस्वी भाषण में भारतीय संस्कृति, प्रकृति-पूजन और गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की स्थिति, पड़ोसी देशों में हो रहे अत्याचारों और राष्ट्र की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी खुलकर विचार रखे, जिससे सभा में मौजूद जनसमूह में जोश और उत्साह दिखाई दिया।

सम्मेलन के समापन पर भारत माता की आरती की गई तथा समरस खिचड़ी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker