छिंदवाड़ा : सतीजा मोटर्स का लकी ड्रॉ बना चर्चा का विषय, किसान को मिली कार।

छिंदवाड़ा। महिंद्रा ट्रैक्टर्स के अधिकृत विक्रेता सतीजा मोटर्स प्रा. लि. के चंदनगांव स्थित परिसर में आयोजित लकी ड्रॉ कार्यक्रम में उस वक्त माहौल बदल गया, जब एक किसान को चमचमाती कार मिलने की घोषणा हुई।
कार्यक्रम के तहत जुनारदेव विकासखंड के किसान विपिन नागवंशी को लकी ड्रॉ के माध्यम से कार का विजेता घोषित किया गया। विपिन ने महिंद्रा फाइनेंस के माध्यम से ट्रैक्टर खरीदा था, जिसके चलते वे इस योजना में शामिल हुए।
कार के अलावा चार अन्य भाग्यशाली किसानों को लैपटॉप प्रदान किए गए। इनमें रामेश्वर मरस्कोले (हाईस्कूल), मुकुल पांडे (मोहखेड़), चंद्रलेश यादव (सुकरी जुनारदेव) और बलिया उईके (बिछुआ) शामिल हैं। पुरस्कार वितरण के दौरान किसानों के चेहरे पर उत्साह साफ नजर आया।
इस अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के जोनल हेड रमेश राठौर, एरिया मैनेजर हितेश सातपुते, टेरिटरी प्रबंधक त्रिपाठी, जोनल हेड सर्विस जावेद एवं सर्विस मैनेजर मयंक मिश्रा मौजूद रहे। सतीजा मोटर्स के डायरेक्टर निखिल सतीजा ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए बेहतर योजनाओं और उत्कृष्ट सेवा का भरोसा दिलाया।
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि आगामी 31 मार्च तक ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए विदेश यात्रा जैसी आकर्षक योजना पर भी विचार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुणवत्ता और भरोसे के दम पर देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है।

















