छिंदवाड़ा सनसनीखेज खबर : जान से खिलवाड़ का खुलासा , नागपुर रोड पर बिना फायर प्लान धड़ल्ले से चल रहे बड़े शोरूम।
मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क |
छिंदवाड़ा। शहर में अग्नि सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर निगम फायर ब्रिगेड द्वारा बड़ी व्यावसायिक इकाइयों में अचानक निरीक्षण किया गया। जांच में नियमों की खुली धज्जियां उड़ती मिलीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जनवरी 2026 को फायर ऑफिसर श्री अभिषेक दुबे ने निगम सीमा अंतर्गत कामठी मोटर्स, एम. पटेल मार्ट और उमंग टॉवर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिस पर संबंधित संचालकों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई गई।
सबसे चौंकाने वाला मामला नागपुर रोड स्थित कामठी मोटर्स का सामने आया, जहां बिना फायर एनओसी और बिना स्वीकृत फायर प्लान के तीन बड़े प्रतिष्ठानों का संचालन किया जा रहा था। इनमें मारुति नेक्सा शोरूम, मारुति एरिना शोरूम (नागपुर रोड) और कामठी मोटर्स सर्विस सेंटर (सिवनी रोड) शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि इन संस्थानों में अग्निशमन उपकरण या तो निष्क्रिय थे या पूरी तरह अनुपयोगी अवस्था में पाए गए। फायर पंप, पानी की टंकी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं थीं। इसके अलावा, अनिवार्य वार्षिक फायर ऑडिट भी नहीं कराया गया था।
फायर विभाग के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC-2016) के तहत ऐसे व्यावसायिक भवनों में फायर एनओसी और स्वीकृत फायर प्लान के बिना संचालन को गंभीर उल्लंघन माना जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर ऑफिसर श्री दुबे ने पंचनामा तैयार किया है और संकेत दिए हैं कि संबंधित संस्थानों पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई तय मानी जा रही है।
शहर में इस कार्रवाई के बाद अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी हलचल तेज हो गई है और अग्नि सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं –
- क्या बड़े नाम होने से नियमों से छूट मिल जाती है?

















