Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा : सिंगोड़ी में जुआ फड़ पर पुलिस का तगड़ा वार , मोटरसाइकिल से मोबाइल तक सब जब्त।

Metro City Media

मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क |

अमरवाड़ा थाना अंतर्गत चौकी सिंगोड़ी क्षेत्र में जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापा मारकर छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवोदय रोड, ग्राम सिंगोड़ी में कुछ लोग ताश के 52 पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर अवैध जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल रेड की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 1100 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 3 मोटरसाइकिलें और 5 मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कसार, योगेश वर्मा, शैलेंद्र चंद्रवंशी, हेमंत बुनकर, अर्जुन बुनकर और राजा उर्फ जयकुमार शामिल हैं। सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा एसडीओपी कल्याणी वरकड़े के निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट – परख मुकुंद सोनी 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker