Metro City Mediaछिन्दवाड़ाधार्मिकनगर निगम छिन्दवाड़ा

माँ नर्मदा के नाम तीन दिन, भजन-कीर्तन और महाआरती से गूंजेगा छिंदवाड़ा।

Metro City Media

छिंदवाड़ा मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क |

छिंदवाड़ा में आज से श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलेगा। श्री माँ मकरवाहिनी सेवा समिति एवं श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर, शिवकापुर के संयुक्त तत्वावधान में माँ नर्मदा प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन लगातार दूसरे वर्ष भी पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत 23 जनवरी 2026, शुक्रवार शाम 4 बजे माँ नर्मदा के भव्य आगमन एवं पालकी यात्रा से होगी। शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरने वाली यह यात्रा भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

इसके बाद 24 जनवरी, शनिवार को प्रातः 10 बजे प्रतिमा स्थापना की जाएगी। दोपहर 12 बजे से 24 घंटे का अखंड श्रीराम नाम कीर्तन प्रारंभ होगा, जो वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना देगा।

25 जनवरी, रविवार को दोपहर 12 बजे कीर्तन का समापन होगा, जिसके पश्चात हवन-पूजन, महाआरती एवं महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। उसी शाम विशाल भजन संध्या में ख्यात भजन गायकों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को भावविभोर करेगी।

आयोजन की विशेष कड़ी के रूप में 26 जनवरी, सोमवार को बरमान घाट पर माँ नर्मदा की भव्य जलविहार यात्रा संपन्न होगी, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजक समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ नर्मदा की सेवा, संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की है। यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और जन-जागरूकता का सशक्त संदेश भी देता है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker