झोपड़ी से मिलेगी छिन्दवाड़ा के भरियाओ को मुक्ति, पी एम जन- मन में पी एम ने खोला खजाना
1 हजार 953 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने दिए 3 हजार 906 लाख

-
तामिया में 14 करोड़ की लागत से बनेगी आई टी आई
-
वनोपज खरीदी के लिए खोले जाएंगे 14 वन – धन विकास केंद्र
-
पी एम जन – मन से खिलेगा तामिया के भरियाओ का तन – मन
♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –
प्रधान मंन्त्री नरेंद्र मोदी ने छिन्दवाड़ा के जनजातीय वर्ग के लिए खजाना खोल दिया है। ऐसा छिन्दवाड़ा में आजादी के बाद से अब तक नही हुआ जो उन्होंने केवल अपनी पी एम जंन मन योजना में किया है। इस योजना में भारिया जनजाति के लिए तामिया के 3 हजार 700 भारिया परिवारों में से 1 हजार 953 परिवारों के प्रधानमंत्री आवास योजना में कुल 3 हजार 906 लाख रुपए की राशि आवंटित कर दी गई है। हर परिवार के हितग्राही के खाते में दो लाख की राशि पिछले महीने ही पहुंच गई है और जनपद से लेकर ग्राम पंचायत तक को इसी माह मार्च के अंत तक उनका मकान तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस योजना से अब किसी भी भारिया को झोपड़ी में रहने की जरूरत नही है बल्कि उनका अपना पक्का मकान होगा और जनजातीय वर्ग का जीवन खुशहाल होगा। इतना ही नही पी एम जन मन योजना में ही तामिया ब्लॉक में 14 करोड़ 31लाख 20 हजार रुपए की लागत से आई.टी.आई. का निर्माण किया जा रहा है। तामिया के पातालकोट के गांव में पानी पहुंचाने के लिए नल – जल योजना में लिए 12 करोड़ 95 लाख का बजट दिया गया है। यहां वनोपज खरीदी के लिए 14 पी एम वन- धन विकास केंद्र भी खोले जा रहे हैं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पी एम जन – मन मिशन में अपनी गारंटी के साथ तामिया का भंडार भर दिया है। यहां अब पातालकोट के गांव में भी भारिया जनजाति के लिए प्रधानमंत्री आवास बनेंगे। इन आवासों में बिजली भी होगी और नल से जल भी पहुंचेगा। साथ ही जनजाति वर्ग को आयुष्मान कार्ड, जनजाति प्रमाण पत्र पंजीयन, आयुष्मान पंजीयन, जनधन खाता, केसीसी, राशन पात्रता पर्ची, पीएम किसान सम्मान निधि भी मिलेगी।
पी एम जन – मन मिशन में छिन्दवाड़ा जिले का आदिवासी विकासखंड तामिया का आजादी के 75 साल बाद अब सही मायने में विकास होने जा रहा है। यहां पातालकोट को संरक्षण के लिए पहले ही भारिया जनजाति के हवाले ही कर दिया गया है। उनकी जल जंगल जमीन पर आधारित जीवनशैली को विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिया गया है। यह विकासखंड अब पीएम जनमन अभियान में मोदी की गारंटी के साथ कायाकल्प को नई राह पर है।
अब तामिया ब्लॉक में 14 करोड़ 31लाख 20 हजार रुपए की लागत से आई.टी.आई. का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन ने बजट सहित आई टी आई निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही तामिया के 3 हजार 700 भारिया परिवारों में से 1 हजार 953 परिवारों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। इन परिवारों को 2 लाख रुपए के मान से कुल 3 हजार 906 लाख रुपए की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन में हर घर तक जल और नल पहुंचाने के लिए 77 भारिया बसाहटों का चयन कर 12 करोड़ 95 लाख 94 हजार लागत की नल जल योजना भी स्वीकृत की है। पातालकोट की वनोपज की खरीदी के लिए यहां वन विभाग एक – दो नही बल्कि 14 वनधन विकास केंद्र खोलेगा जिसका संचालन वन विभाग करेगा। विद्युत कंपनी यहां 1100 भारिया घरों में विद्युतीकरण भी करेगी।
पी एम जन मन मिशन की स्वयं प्रधानमंत्री समीक्षा करते हैं। इस महाभियान में शामिल किए गए छिन्दवाड़ा जिले के जनजातीय ग्रामों में जनसंख्या और परिवारों के उन्नयन की कार्य योजना में शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के साथ ही आधार पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान पंजीयन, जनधन खाता, केसीसी, राशन पात्रता पर्ची, पीएम किसान सम्मान निधि के प्रकरणों के पी एम जन मन पोर्टल में ही दर्ज किया जा रहा है। यहां की वनोपज की खरीदी के लिए अब जनजातीय वर्ग को बिचौलियों की जरूरत भी नही होगी बल्कि वे वन विभाग के स्वीकृत 14 पीएम वनधन विकास केंद्रों में वनोपज बेच सकेंगे। इन केंद्रों का संचालन वन विभाग करेगा।
इस उपलब्धि पर छिन्दवाड़ा से सांसद पद के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कहा है कि यह केवल भाजपा की सरकार में ही संभव है। विकास और उन्नयन केवल भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस के नेता कमलनाथ तो जनजातीय वर्ग का देश से लेकर विदेश तक यह कहकर बेइज्जत करते हैं कि पातालकोट के आदिवासी तो कपड़े पहनना भी नही जानते थे। आम के गोही के आटे की रोटी खाते थे लेकिन यह नही बताते कि अपने 45 साल के लंबे राजनीतिक जीवन मे उनके लिए उन्होंने और कांग्रेस की सरकार ने क्या किया है। कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग को अब तक उनके अधिकारों से केवल वंचित रखा है जबकि भाजपा ने उन्हें पैसा एक्ट के माध्यम से अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा में तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के दो साल पहले से 28 हजार भारिया महिलाओं को हर माह एक हजार की राशि उनके खाते में देने का काम किया है।