ChindwaraMetro City Mediaक्राइममध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा के मोयाकुही के जंगल मे मिला प्रेमी जोड़े का शव, शादी से मनाही पर लगा ली फांसी

मात्र 13 साल की है लड़की और 21 साल का है लड़का

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

प्रेमी  जोड़ा  साथ जी नही सका  तो साथ मरने की कसम खाई और फांसी के फंदे पर लटक कर साथ – साथ जान दे दी। कहानी फिल्मी नही है बल्कि हकीकत है वो भी छिन्दवाड़ा जिले की हर्रई तहसील के एक छोटे से गांव मोयाकुही की। जहां दोनो की मौत के बाद गांव में सन्नाटा है। दोनो का शव गांव से कुछ दूरी पर पठारखाती के जंगल मे मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार हर्रई के बटकाखापा थाना क्षेत्र के गांव केराढाना की नाबालिग लड़की और डाबरढाना के लड़के की यह प्रेम कहानी है। जिसका अंत ऐसा होगा यह परिजनों की कल्पना से भी बाहर था। दरअसल दोनो के बीच मिलते – जुलते प्रेम परवान चढ़ा था।दोनो शादी के लिए भी तैयार थे किंतु लड़की मात्र 13 वर्ष की थी और लड़का 21 साल का था। बात दोनो के परिजनों तक पहुंची तो लड़की के नाबालिग होने के कारण शादी से मना कर दिया गया किन्तु इस प्रेमी जोड़े को यह बात और इंतजार सहन नही हुआ और दोनो ने घर से बाहर जंगल मे जाकर एक साथ फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।

घटना 16 मार्च को रात की बताई गई है।। 17 मार्च रविवार की सुबह कोटवार ने बटका पुलिस को सूचना दी कि जंगल मे एक ही फंदे पर लड़का – लड़की के शव है। मौके पर तत्काल ही टी आई सी एल उइके मय स्टाफ के पहुंचे मुआयना और पंचनामा कर शव उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए हर्रई भिजवाया। इस दौरान दोनो की पहचान भी कर ली गई। लड़का डाबरढाना का निवासी 21 साल का मनश्याम पिता कलार भारिया और लड़की 13 साल की शुभांगी पिता गोरेलाल भारिया थी। परिजन भी सूचना पर मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन कम उम्र के कारण परिवार जन राजी नही थे।  इस बात का अंदाजा नही था कि वे ऐसा कदम उठा लेंगे। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker