दिल्ली छोड़ छिन्दवाड़ा आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जीत के बाद दशहरा मैदान में पहली जनसभा
लाड़ली बहनों से मिलेंगे, बीजेपी कार्यालय और पातालेश्वर भी जाएंगे
♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 6 दिसम्बर को छिन्दवाड़ा आएंगे। वे यहां दोपहर एक बजे दशहरा मैदान में जनसभा करने के साथ ही लाडली बहनों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री यहां पातालेश्वर धाम भी जाएंगे और भाजपा कार्यालय में बैठक लेकर जिले की सातों सीट में हार के कारणों की समीक्षा भी करेंगे।
विधानसभा चुनाव के पहले दर्जनों बार छिन्दवाड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां के मतदाताओं से जीत का आशीर्वाद मांगा इसके बावजूद छिन्दवाड़ा में सातों सीट के भाजपा प्रत्याशी हार गए जबकि भाजपा मध्यप्रदेश की 230 में से 166 सीट जीती है। सातों सीट पर हार से भाजपा कार्यकर्ताओ का मनोबल टूटा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने आ रहे हैं कि प्रदेश में सरकार है कार्यकर्ता अब लोकसभा की तैयारी करें।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां दोपहर एक बजे दशहरा मैदान में जनसभा करेंगे लाडली बहनों से मिलेंगे और भाजपा कार्यालय में हार के कारणों की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय करेंगे। मुख्यमंत्री बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पातालेश्वर धाम भी जाएंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव हो गया है जिसमें बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। अब लोकसभा की तैयारी में जुटना है। इस बार छिंदवाड़ा सीट भी बीजेपी के खाते में आएगी। मध्यप्रदेश में लोकसभा की पूरी 29 सीट जीतने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नही हूँ मैं दिल्ली नही कल छिन्दवाड़ा जा रहा हूँ कार्यकर्ताओ से चर्चा करूंगा।